लाइव न्यूज़ :

अवधेश कुमार का ब्लॉग: इंदिरा जी के लिए देश सर्वोपरि था

By अवधेश कुमार | Updated: October 31, 2019 06:10 IST

इंदिरा गांधी की स्मृति में इसका उल्लेख इसलिए जरूरी है ताकि भारत के राजनीतिक दलों, मीडिया, बुद्धिजीवी और आम जनता को यह एहसास हो सके कि देश की एकता अखंडता की रक्षा से बढ़कर एक नेता के लिए कुछ नहीं हो सकता, अपनी जान भी नहीं.

Open in App

31 अक्टूबर 1984 समूचे भारत के लिए सन्न करने वाला दिन था. कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनके अंगरक्षक ही गोलियों से भून देंगे. वे अंगरक्षक जिन पर इंदिरा जी अगाध विश्वास करती थीं. लेकिन मजहबी उन्माद किसी पर हावी हो जाए तो फिर उसका विवेक मर जाता है.

इंदिरा गांधी की स्मृति में इसका उल्लेख इसलिए जरूरी है ताकि भारत के राजनीतिक दलों, मीडिया, बुद्धिजीवी और आम जनता को यह एहसास हो सके कि देश की एकता अखंडता की रक्षा से बढ़कर एक नेता के लिए कुछ नहीं हो सकता, अपनी जान भी नहीं. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर ये बातें याद दिलाना इसलिए भी आवश्यक है ताकि समझा जा सके कि राष्ट्र की एकता-अखंडता पर खतरा खत्म करने लिए इसी तरह के कठोर निर्णय करनेहोते हैं.

आज पंजाब में फिर से अलगाववाद एवं आतंकवाद की आग भड़काने की साजिश हो रही है. कश्मीर में यह चरम पर पहुंच चुका था. अनुच्छेद 370 हटाने के पूर्व एवं बाद की सख्ती के कारण यह नियंत्रण में है तथा घाटी में भारत विरोधी तकरीरें भी रुक गई हैं. ऐसे समय नेतृत्व को किस तरह कठोर होना पड़ता है, इसका इंदिरा गांधी उदाहरण हैं. कश्मीर के आतंकवादियों ने आतंकवादी मकबूल बट्ट को रिहा करने के लिए लंदन में राजनयिक रविंद्र म्हात्रे का अपहरण कर लिया था. इंदिरा जी ने बट्ट को फांसी पर चढ़ा दिया लेकिन झुकी नहीं. 

आतंकवादियों ने म्हात्रे की हत्या कर दी. ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जिससे गलतियां न हुई हों. अपनी राजनीति चलाने के लिए कई बार नेता ऐसे काम कर जाते हैं जो बाद में घातक साबित होते हंै. देश की एकता-अखंडता के लिए इंदिरा गांधी के  विचार, व्यवहार हमेशा हमारी सरकारों के लिए पथ-प्रदर्शक की भूमिका निभाएंगे. चाहे पंजाब हो, कश्मीर या सिक्किम या पूर्वोत्तर के अन्य राज्य, आज हम इंदिराजी को उदाहरण बनाकर कार्रवाई कर सकते हैं. 

टॅग्स :इंदिरा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतIndira Gandhi Birth Anniversary 2025: आज है देश की पहली महिला प्रधानमंत्री का जन्मदिन, जानें 19 नवंबर की तारीख भारतीय इतिहास में क्यों खास?

भारतखाद्य आत्मनिर्भरता की सूत्रधार थीं इंदिरा गांधी

भारतIndira Gandhi: इंदिरा गांधी ने शहादत से पहले देखे थे कई उतार-चढ़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित