लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: विकसित भारत की तस्वीर है अटल सेतु

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: January 20, 2024 10:39 IST

अटल सेतु को इतना मजबूत बनाया गया है कि इस पर भूकंप, समंदर से उठने वाली ऊंची लहरों और तेज हवाओं के दबाव का कोई असर न पड़े। पुल का निर्माण समंदर से 15 मीटर ऊंचाई पर किया गया है। इसके लिए इंजीनियरों और श्रमिकों को समंदर में 47 मीटर तक की खुदाई करनी पड़ी थी।

Open in App
ठळक मुद्देटल सेतु के निर्माण में इस्तेमाल हुई स्टील की मात्रा एफिल टावर में लगे स्टील से 17 गुना ज्यादा हैकोलकाता के हावड़ा ब्रिज से चार गुना ज्यादा स्टील इसमें लगा हैअटल सेतु पर भारी वाहन, बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर चलाने की इजाजत नहीं दी गई है

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल सेतु का उद्घाटन करके इसे जनता को समर्पित कर दिया। यह पुल ट्रैफिक जाम से जूझती मुंबई के लिए एक नायाब तोहफा है। अटल सेतु भारत का सबसे बड़ा समुद्री पुल है, जिसकी कुल लंबाई 22 किलोमीटर है. इस पुल को निर्मित करने में 5 हजार से ज्यादा श्रमिकों ने दिन-रात मेहनत करके काम किया है। अटल सेतु को तैयार करने में करीब 18 हजार करोड़ रुपए की लागत आई है। सेतु का साढ़े 16 किमी का हिस्सा समंदर से होकर गुजरता है, जबकि बाकी साढ़े 5 किमी का हिस्सा जमीन पर है।

पहले समंदर पर बने इस पुल को मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक नाम दिया गया था, जिसे अब अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु नाम दिया गया है। अटल सेतु के निर्माण में करीब 1 लाख 77 हजार 900 मीट्रिक टन स्टील और 5 लाख 4 हजार 250 मीट्रिक टन सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है। अटल सेतु के निर्माण में इस्तेमाल हुई स्टील की मात्रा एफिल टावर में लगे स्टील से 17 गुना ज्यादा है, जबकि कोलकाता के हावड़ा ब्रिज से चार गुना ज्यादा स्टील इसमें लगा है। अटल सेतु को इतना मजबूत बनाया गया है कि इस पर भूकंप, समंदर से उठने वाली ऊंची लहरों और तेज हवाओं के दबाव का कोई असर न पड़े। पुल का निर्माण समंदर से 15 मीटर ऊंचाई पर किया गया है। इसके लिए इंजीनियरों और श्रमिकों को समंदर में 47 मीटर तक की खुदाई करनी पड़ी थी।

अटल सेतु पर भारी वाहन, बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर चलाने की इजाजत नहीं दी गई है। मुंबई के लिए अटल सेतु एक वरदान की तरह ही है, क्योंकि जाम लगने के कारण नौकरीपेशा लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है और उनका काफी समय बर्बाद हो जाता है।  अटल सेतु का निर्माण इस तरह से किया गया है कि यह पुल अगले 100 वर्षों तक टिकाऊ बना रहे. जाम की वजह से दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई तक का सफर जहां 2 घंटे में पूरा होता था, वहीं अब अटल सेतु से सफर करने पर ये 20 से 25 मिनट में पूरा हो जाएगा। अटल सेतु पर सफर करने से सालाना एक करोड़ लीटर ईंधन की बचत भी होगी और सालाना कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन 25 हजार मीट्रिक टन कम किया जा सकेगा, जिससे प्रदूषण के स्तर में भी काफी सुधार होगा. अटल सेतु के निर्माण में भले ही 7 साल का वक्त लग गया है, लेकिन मुंबई के विकास की दिशा में यह पुल बहुत अहम साबित होने वाला है। छह लेन के अटल सेतु पर दोनों तरफ तीन-तीन लेन हैं. इसमें वाहन चालकों की सुरक्षा, सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रनरेंद्र मोदीNHAI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?