लाइव न्यूज़ :

गलत मौके पर की गई सही कार्रवाई? वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: April 5, 2021 16:39 IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की रिश्तेदार मेनका गंभीर के पति को ईस्टर्न कोलफील्ड्स (ईसीएल) से कथित अवैध कोयला खनन के मामले के सिलसिले में शुक्रवार को समन जारी किया था.

Open in App
ठळक मुद्देआसनसोल में रेलवे साइडिंग के पास लगभग 1,800 टन चोरी के कोयले को डंप किया गया था.1,800 टन कोयले का अवैध रूप से खनन किया गया था.तृणमूल कांग्रेस 2011 विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सत्ता में आई थी.

चुनावों के दौरान सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच भयंकर कटुता का माहौल तो अक्सर हो ही जाता है लेकिन इधर पिछले कुछ वर्षों में हमारी राजनीति का स्तर काफी नीचे गिरता नजर आ रहा है.

केंद्र सरकार के आयकर विभाग ने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर छापे मार दिए हैं और उनमें से कुछ को गिरफ्तार भी कर लिया है. तृणमूल के ये नेतागण शारदा घोटाले में पहले ही कुख्यात हो चुके थे. इन पर मुकदमे भी चल रहे हैं और इन्हें पार्टी-निकाला भी दे दिया गया था लेकिन चुनावों के दौरान इनको लेकर खबरें उछलवाने का उद्देश्य क्या है ?

क्या यह नहीं कि अपने विरोधियों को जैसे-तैसे भी बदनाम करवाकर चुनाव में हरवाना है? बंगाल में मुख्यमंत्नी ममता बनर्जी के भतीजे की पत्नी रुचिरा बैनर्जी और उनके दूसरे कुछ रिश्तेदारों से एक मामले में पूछताछ चल रही है और चिट-फंड के मामले में दो अन्य मंत्रियों के नाम बार-बार प्रचारित किए जा रहे हैं.

इन लोगों ने यदि गैर-कानूनी काम किए हैं और भ्रष्टाचार किया है तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूर की जानी चाहिए लेकिन चुनाव के दौरान की गई सही कार्रवाई के पीछे भी दुराशय ही दिखाई पड़ता है. इस दुराशय को पुष्ट करने के लिए विपक्षी दल अन्य कई उदाहरण भी पेश करते हैं. जैसे जब 2018 में आंध्र में चुनाव हो रहे थे, तब टीडीपी के सांसद वाई.एस. चौधरी के यहां छापे मारे गए.

अगले चुनाव में चौधरी भाजपा में आ गए. कर्नाटक के कांग्रेसी नेता शिवकुमार के यहां भी 2017 में दर्जनों छापे मारे गए. उन दिनों वे अहमद पटेल को राज्यसभा चुनाव में जिताने के लिए गुजराती विधायकों की मेहमान नवाजी कर रहे थे. लगभग यही रंग-ढंग हम केरल के कम्युनिस्ट और कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ इन चुनावों में देख रहे हैं.

इस तरह के आरोप अन्य प्रदेशों के कई विरोधी नेताओं ने भी लगाए हैं. चुनाव के दौरान की गई ऐसी कार्रवाइयों से आम जनता पर क्या अच्छा असर पड़ता है? शायद नहीं. गलत मौके पर की गई सही कार्रवाई का असर भी उल्टा ही हो जाता है.

टॅग्स :विधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावटीएमसीभारतीय जनता पार्टीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह