लाइव न्यूज़ :

प्रमोद भार्गव का नजरियाः डीएनए कानून से खुलेंगे जिंदगी के राज

By प्रमोद भार्गव | Updated: July 12, 2019 09:38 IST

केंद्र सरकार ने विपक्ष के कड़े विरोध के बावजूद डीएनए प्रोफाइलिंग बिल यानी, ‘मानव डीएनए संरचना विधेयक’ एक बार फिर लोकसभा से पारित करा लिया.

Open in App

केंद्र सरकार ने विपक्ष के कड़े विरोध के बावजूद डीएनए प्रोफाइलिंग बिल यानी, ‘मानव डीएनए संरचना विधेयक’ एक बार फिर लोकसभा से पारित करा लिया. पिछले सत्र में भी इस विधेयक को लोकसभा से मंजूरी मिल गई थी, लेकिन राज्यसभा से पारित नहीं हो पाने के कारण इसकी वैधता समाप्त हो गई थी. 

विधेयक के सामने आए प्रारूप के पक्ष-विपक्ष संबंधी पहलुओं को जानने से पहले जीन कुंडली की आंतरिक रूपरेखा जान लें. मानव-शरीर में डी-ऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड यानी डीएनए नामक सर्पिल संरचना अणु कोशिकाओं और गुण-सूत्रों का निर्माण करती है. जब गुण-सूत्र परस्पर समायोजन करते हैं तो एक पूरी संख्या 46 बनती है, जो एक संपूर्ण कोशिका का निर्माण करती है. इनमें 22 गुण-सूत्र एक जैसे होते हैं, किंतु एक भिन्न होता है. गुण-सूत्र की यही विषमता स्त्री अथवा पुरुष के लिंग का निर्धारण करती है. 

डीएनए नामक यह जो मौलिक महारसायन है, इसी के माध्यम से बच्चे में माता-पिता के अनुवांशिक गुण-अवगुण स्थानांतरित होते हैं. वंशानुक्रम की यही वह बुनियादी भौतिक रासायनिक, जैविक तथा क्रियात्मक इकाई है, जो एक जीन बनाती है. 25000 जीनों की संख्या मिलकर एक मानव जीनोम रचती है, जिसे इस विषय के विशेषज्ञ पढ़कर व्यक्ति के अनुवांशिकी रहस्यों को किसी पहचान-पत्र की तरह पढ़ सकते हैं. अर्थात यदि मानव-जीवन का खाका रिकॉर्ड करने का कानून वजूद में आ जाता है तो व्यक्ति की निजता के अधिकार के कोई मायने ही नहीं रह जाएंगे?

बिल लाने के पक्ष में तर्क दिए जा रहे हैं कि डीएनए विश्लेषण से अपराध नियंत्रित होंगे. खोए, चुराए और अवैध संबंधों से पैदा संतान के माता-पिता का पता चल जाएगा. लावारिस लाशों की पहचान होगी.   अभी ज्यादातर दवाएं अनुमान के आधार पर रोगी को दी जाती हैं. जीन के सूक्ष्म परीक्षण से बीमारी की सार्थक दवा देने की उम्मीद बढ़ गई है. लिहाजा इससे चिकित्सा और जीव-विज्ञान के अनेक राज तो खुलेंगे ही, दवा उद्योग भी फले-फूलेगा. लेकिन इसके नकारात्मक परिणाम भी देखने में आ सकते हैं.   

गंभीर बीमारी की शंका वाले व्यक्तिका बीमा कंपनियां बीमा नहीं करेंगी और खासकर निजी कंपनियां नौकरी पाने से भी वंचित कर देंगी. जाहिर है, निजता का यह उल्लंघन भविष्य में मानवाधिकारों के हनन का प्रमुख सबब बन सकता है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत