लाइव न्यूज़ :

गिरीश्वर मिश्र का ब्लॉग: जीवन में बेहद जरूरी है संयम और शुचिता

By गिरीश्वर मिश्र | Updated: March 17, 2020 07:24 IST

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने के लिए स्वास्थ्यवर्धक आहार लेना, हल्दी, तुलसी और काली मिर्च सेवन, प्राणायाम, योगासन, समुचित व्यायाम, विटामिन सी का सेवन और संक्र मण से अधिकाधिक बचाव रखना ही इस महामारी को हराने का एकमात्न उपाय है.

Open in App

कोरोना वायरस कोविड 19 के कहर से सारी दुनिया सकते में है. चीन से इसकी शुरुआत हुई और इसका संक्रमण देखते-देखते करीब सवा सौ  देशों में फैल गया. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अब इसे महामारी करार दिया है, क्योंकि इसका प्रसार बड़ी तेजी से होता है और समुचित चिकित्सकीय सहायता न मिलने पर यह स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है.

भारत में भी यह अपने पांव पसार चुका है और इससे निपटने के प्रयास युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं. स्कूल-कॉलेज बंद हो रहे हैं, सिनेमा हाल आदि पर रोक लग रही है, खेल तथा अन्य सार्वजनिक आयोजन स्थगित किए जा रहे हैं और लोगों को अपने घरों में ही रुकने के लिए कहा जा रहा है. विदेश यात्ना के दौरान संक्रमण की संभावना के कारण उस पर भी रोक लग रही है. विदेश से आने वाले लोगों की सघन जांच हो रही है और उनको अलग रखा जा रहा है. यह सब बचाव के लिए आवश्यक है.

दुर्भाग्य से इस रोग की कोई दवा या टीका अभी तक उपलब्ध नहीं है. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने के लिए स्वास्थ्यवर्धक आहार लेना, हल्दी, तुलसी और काली मिर्च सेवन, प्राणायाम, योगासन, समुचित व्यायाम, विटामिन सी का सेवन और संक्र मण से अधिकाधिक बचाव रखना ही इस महामारी को हराने का एकमात्न उपाय है.

इसे ध्यान में रख कर यह सुझाव दिया गया है कि भीड़ वाले आयोजन न हों और न भीड़ में शामिल हुआ जाए. चूंकि यात्नाओं में संक्र मण की संभावना अधिक होती है अत: उससे भी बचने की जरूरत है. इसी तरह सार्वजनिक स्थलों पर जाने पर अन्य व्यक्तियों से संपर्क हो सकता है इसलिए उससे बचना चाहिए. हाथों को साबुन से अच्छी तरह साफ करते रहना और सैनिटाइजर का उपयोग जरूरी है.

योग में और भारतीय जीवन में  शुचिता (शौच) या पवित्नता का बड़ा महत्व है. ऐसे ही संयम पर भी बड़ा  जोर दिया गया है. यह योग के  नियम  में आता है. प्रधानमंत्नी के स्वच्छता अभियान की भी यही मंशा है. आज मृत्यु के भय और जीवन से प्रीति के कारण लोग मजबूरी में ही सही, संयम दिखा रहे हैं और बाजार का आकर्षण कम हो रहा है तथा साफ-सफाई पर भी ज्यादा ध्यान दिया जाने लगा है. जीवनशैली ही स्वास्थ्य का आधार है. आहार और विहार दोनों समुचित (युक्ताहार विहार) होने चाहिए. इस चेतना से ही समाधान मिल सकेगा. 

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यचेचक और पोलियो के बाद अब मलेरिया को विदा करने की बारी

स्वास्थ्यदक्षिण में पराबैंगनी किरणों का बढ़ता खतरा

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा