लाइव न्यूज़ :

एक खूबसूरत शहर पर बदनुमा दाग, अकील खान ने दो महिला खिलाड़ियों के साथ...

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: October 27, 2025 05:23 IST

Women's World Cup 2025: न केवल इंदौर, बल्कि पूृरे मालवा क्षेत्र में मेहमानों की आवभगत और उनकी इज्जत करने की पुरातन परंपरा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देशायद ही कभी हुआ हो जब किसी मेहमान के साथ शहर के किसी व्यक्ति ने बदसलूकी की हो. सोशल मीडिया पर इंदौर के लोगों का गुस्सा जाहिर भी हो रहा है. दोष उनके माता-पिता का भी उतना ही है,

Women's World Cup 2025: देश के जिन शहरों की बेहतरीन तासीर की चर्चा हर ओर होती रही है, जो अपनी साफ-सफाई के लिए पिछले कई वर्षों से देश में अव्वल नंबर पर है, उस शहर पर एक मनचले ने ऐसा धब्बा लगा दिया, जिससे उबरना इंदौर के लिए अत्यंत कठिन होगा. इंदौर के बारे में हमेशा ही यह धारणा रही है कि वहां के लोग अपने अतिथियों के लिए पलक-पांवड़े बिछा देते हैं. और यह धारणा बिल्कुल सही भी है. न केवल इंदौर, बल्कि पूृरे मालवा क्षेत्र में मेहमानों की आवभगत और उनकी इज्जत करने की पुरातन परंपरा रही है.

ऐसा शायद ही कभी हुआ हो जब किसी मेहमान के साथ शहर के किसी व्यक्ति ने बदसलूकी की हो. लेकिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की दो महिला खिलाड़ियों के साथ अकील खान नाम के मनचले ने जिस तरह से छेड़खानी की, उसने इंदौर शहर को शर्मसार कर दिया है. सोशल मीडिया पर इंदौर के लोगों का गुस्सा जाहिर भी हो रहा है.

और यह भी सही है कि इंदौर के लोगों का इसमें कोई गुनाह नहीं है. ये गुनाह एक मनचले का है, जिसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसका शहर उसकी हरकतों के कारण पूरी दुनिया में बदनाम हो जाएगा. वह तो एक प्रवृत्ति है जो समाज में गंदे कीड़े की तरह तैर रहा है.

ऐसे कीड़े जब भी पकड़ में आएं तो उनके साथ कानून को इतने दुर्दांत तरीके से पेश आना चाहिए कि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने के बारे में सोच भी न पाए. यह कितनी गंदी प्रवृत्ति है कि लड़की को केवल देह के रूप में कुछ लोग देखते हैं. ऐसे मनचले जिस घर में पैदा होते हैं, दोष उनके माता-पिता का भी उतना ही है,

जो अपने बच्चों को यह सलीका नहीं सिखा पाते कि वे स्त्री को केवल देह न समझें और उसका सम्मान करें. इंदौर में जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए इंदौर तो क्या और मध्यप्रदेश तो क्या, पूरा देश शर्मिंदगी महसूस कर रहा है कि हमारी किसी अतिथि को एक गंदे कीड़े ने अपनी लिजलिजी हरकत से आहत किया है.

हम अपने ऑस्ट्रेलियाई मेहमानों से जितनी भी क्षमा मांगें, कम होगा, हम कानून से यह गुजारिश करते हैं कि ये महज छेड़खानी नहीं है, भारत के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली क्रूरता है. अकील खान के साथ वही व्यवहार होना चाहिए जो एक देशद्रोही के साथ होता है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरMadhya Pradeshआईसीसी वीमेंस वर्ल्ड कपICC Women's World Cup
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...