लाइव न्यूज़ :

BLOG: हैवानियत रोकने के लिए उठाने होंगे कदम 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 12, 2019 06:24 IST

इसके पहले कि फिनिक्स जैसी वीभत्स घटनाएं हमारे देश में सामने आएं, हमारे अस्पतालों को अपने कर्मचारियों पर निगरानी के कड़े उपाय करने होंगे।

Open in App

अमेरिका के फिनिक्स में एक निजी अस्पताल में दस साल से अधिक समय से कोमा में पड़ी महिला के मां बनने के मामले में स्वास्थ्य केंद्र के सभी पुरुषों का डीएनए कराने के लिए पुलिस ने सर्च वारंट जारी किया है, जो कि अपरिहार्य था। इसके अलावा उक्त स्वास्थ्य केंद्र के सीईओ ने इस्तीफा भी दे दिया है। नैतिक दृष्टि से उनका ऐसा करना जरूरी था। स्वास्थ्य केंद्र ने मामले की जांच में पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों को सहयोग देने की बात भी कही है। लेकिन इस मामले ने इस शर्मनाक सच्चाई को सामने ला दिया है कि दुनिया में हैवानियत कितनी ज्यादा है। आखिर कोई कोमा में पड़ी महिला के साथ सहवास की बात सोच भी कैसे सकता है! भले ही हम वहशीपन के पर्यायवाची के रूप में कई बार ‘जानवर’ शब्द का इस्तेमाल करते हों, लेकिन उनके स्वभाव में भी इस तरह की हैवानियत नहीं होती। 

संबंधित अस्पताल के पुरुष कर्मचारियों के डीएनए टेस्ट से आरोपी का पता तो चल ही जाएगा और उसे सजा भी मिलेगी ही, लेकिन यह घटना सोचने पर मजबूर कर रही है कि दुनिया भर के अस्पतालों में क्या इस तरह के और भी मामले नहीं होते होंगे जो सामने नहीं आ पाते होंगे! भारत में तो चिकित्सकों को भगवान का रूप माना जाता है और अधिकांश लोग आज भी अस्पताल प्रशासन पर आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। हालांकि हमारे देश में भी अस्पतालों में लापरवाही की अनेक घटनाएं सामने आतीे हैं लेकिन इस तरह के यौन शोषण की तो आशंका ही दिल दहला देने वाली है। 

इसके पहले कि फिनिक्स जैसी वीभत्स घटनाएं हमारे देश में सामने आएं, हमारे अस्पतालों को अपने कर्मचारियों पर निगरानी के कड़े उपाय करने होंगे। अब तो अत्याधुनिक तकनीकों के बल पर निगरानी का काम बेहद आसान हो गया है। डॉक्टरों और मरीजों के बीच विश्वास का टूटना किसी के भी हक में नहीं होगा। चिकित्सा क्षेत्र का व्यवसायीकरण तो हो ही रहा है, लेकि

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी