लाइव न्यूज़ :

वीवीएस लक्ष्मण का कॉलम: ऋषभ पंत, हनुमा विहार, रविचंद्रन अश्विन का बेमिसाल प्रदर्शन

By वीवीएस लक्ष्मण | Updated: January 12, 2021 09:19 IST

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच को ड्रॉ कराने में सफल रही। अब 15 जनवरी से खेले जाने वाला अंतिम मुकाबला शृंखला में निर्णायक बन गया है...

Open in App

भारत ने लगातार दूसरे टेस्ट में कमाल का प्रदर्शन किया. यदि मेलबोर्न में टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज कर वापसी की तो सिडनी टेस्ट के अंतिम दिन उसका प्रदर्शन कम प्रशंसनीय था. चरित्र और लचीलापन के अलावा टीम ने संयम की अनूठी मिसाल कायम की.

ऋषभ पंत को पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजने का फैसला प्रभावित करने वाला रहा. इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने आक्रामक बल्लेबाजी करते सबसे बड़े लक्ष्य को चेज करने की सकारात्मक पहल की. लेकिन उनके और पुजारा के आउट होने के बाद टीम को हार से बचाने की रणनीति अहम हो गई. रविंद्र जडेजा का बाएं अंगूठा फ्रैक्चर होने के कारण सारा दारोमदार हनुमा विहारी और आर. अश्विन के कंधों पर आ गया.

इसके बाद मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद विहारी का संघर्ष देखने लायक था. दर्द को सहते हुए उन्होंने चट्टान बनकर उभरे. लगातार शॉर्ट पिच गेंदें डालकर अश्विन की एकाग्रता भंग करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने बेहद शांत-चित होकर अपने विकेट को बचाए रखने को तरजीह दी. इस ड्रॉ ने सीरीज को बेहद आकर्षक अंदाज में 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया. सिडनी पहुंचने से पहले भी टीम इंडिया दबाव में थी और मैच के दौरान भारतीय खिलाडि़यों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियों से माहौल गर्मा गया. हालांकि एससीजी पर यह पहली घटना नहीं है.

ड्रॉ के अलावा भारत के लिए काफी कुछ सकारात्मक रहा जिसमें रोहित शर्मा और शुभम गिल की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दी. कौन जानता है, यदि इन दोनों में से एक भी शतक ठोंक देता तो भारत सिडनी टेस्ट को बड़ी आसानी से जीत चुका होता.

अंतिम टेस्ट में उतरने से पूर्व टीम को फिटनेस में सुधार के साथ-साथ कैचिंग में अपना प्रतिशत बेहतर करना होगा. कैच छोड़ने की बीमारी अंतिम ऑस्ट्रेलियाई खिलाडि़यों में भी नजर आई. हालांकि उनके गेंदबाजों ने बढि़या गेंदबाजी की. अब गाबा में दबाव ऑस्ट्रेलिया टीम पर होगा. और यह भी नहीं भूलना चाहिए कि भारतीय टीम मेलबोर्न टेस्ट से बगैर विराट कोहली के खेल रही है.

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियावीवीएस लक्ष्मणभारतीय क्रिकेट टीमऋषभ पंतहनुमा विहारीरविचंद्रन अश्विन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटक्या ऋषभ पंत वास्तव में सलामी बल्लेबाज हैं?, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स कप्तान से पूछे कई सवाल?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

क्रिकेटसलामी बल्लेबाज फेल हो रहे पंत, 6 पारी में एक फिफ्टी, 6 पारी और 132 रन

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर