लाइव न्यूज़ :

सौरव गांगुली का कॉलम: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट में ये दो बातें होंगी सबसे अहम

By सौरव गांगुली | Updated: October 10, 2019 09:52 IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में दो बातें अहम होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देतकनीक तो अहम होती ही है लेकिन सबसे बड़ी बात मानसिक मजबूती होती है। उछलती और टर्न लेती हर गेंद पर नजदीकी नजर रखनी होती है।

दक्षिण अफ्रीका के साथ पुणे में गुरुवार से खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में दो बातें अहम होंगी। पहली, विकेट पर घास रहेगी और दूसरी टॉस का फैसला। उपमहाद्वीप में टॉस जीतना भ्रमणकारी टीम के लिए महत्वपूर्ण होता है तो मेजबानों के लिए इसका कोई मायने नहीं होता।

ज्यादातर क्रिकेट प्रेमी और विशेषज्ञ इस बात को लेकर हैरत में होंगे कि पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करने वाली टीम दूसरी पारी में कैसे लड़खड़ा गई। असल में भारतीय विकेटों पर स्थितियां बड़ी तेजी से बदलती हैं और चौथे या पांचवें दिन तक बने रहने के लिए ऊंचे मनोबल के साथ तकनीक भी जरूरी होती है।

तकनीक तो अहम होती ही है लेकिन सबसे बड़ी बात मानसिक मजबूती होती है। उछलती और टर्न लेती हर गेंद पर नजदीकी नजर रखनी होती है। पांचवें दिन हर गेंद तेजी से स्पिन नहीं होती लेकिन एक स्पिन गेंद से बल्लेबाज के लिए अगली गेंद खेलना कठिन हो जाता है। यदि भ्रमणकारी टीम इस चुनौती से पार पाने में नाकाम होती है तो उसके बल्लेबाजों के लिए विकेट पर बने रहना असंभव हो जाता है।

मेरे अतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर के दौरान मैंने कभी दक्षिण अफ्रीका को तीन स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाजों के साथ खेलते नहीं देखा। सच कहा जाए तो टीम के पास एक ही तेज गेंदबाज है। वर्नोन फिलैंडर भारतीय पिचों पर धीमा हो जाते हैं। टीम प्रबंधन को चाहिए कि वह एनगिडी को अंतिम एकादश में शामिल कर ताकि टीम को रिवर्स स्विंग कराने में मदद मिल सके। विकेट पर घास को देखते हुए कप्तान डु प्लेसिस भी सोच सकते हैं।

जाहिर है निगाहें रोहित के प्रदर्शन पर टिकी होंगी। उन्होंने टेस्ट में एक सफल बल्लेबाज के रूप में सफलता हासिल की है। बल्लेबाजी के लिए सबसे बढ़िया क्रम टॉप ऑर्डर ही होता है जब गेंद नई और कठिन होती है। पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद रोहित अब राहत महसूस कर रहे होंगे। उनके लिए न्यूजीलैंड सीरीज का पहला टेस्ट भी निर्णायक साबित होगा। यदि वह वहां अच्छे रन जोड़ने में सफल हो जाते हैं तो तीनों प्रारूप में विश्व स्तरीय बल्लेबाज के रूप में पहचान बनाने में कामयाब हो जाएंगे।

टॅग्स :सौरव गांगुलीभारत Vs दक्षिण अफ्रीकाविराट कोहलीरोहित शर्माफाफ डु प्लेसिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?