लाइव न्यूज़ :

क्रिस श्रीकांत का कॉलम: टी20 सीरीज में विराट कोहली को खल रही है जसप्रीत बुमराह की कमी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 11, 2019 11:00 IST

बुमराह जिस तरह का कोण बनाते हैं और शानदार यॉर्कर फेंकते हैं, उनकी इसी खूबी ने उन्हें ऐसा गेंदबाज बनाया है, जैसे कि वो आज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को मिली जीत भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी की तरह रही।अब दोनों टीमों को निर्णायक मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ना है।

दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को मिली जीत भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी की तरह रही। अब दोनों टीमों को निर्णायक मुकाबले में भिड़ना है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि मुश्किल हालात किसी खिलाड़ी से उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराते हैं। मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम का भी हर खिलाड़ी आगे बढ़कर अपनी-अपनी जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है।

वेस्टइंडीज की मुंबई से सुखद यादें जुड़ी हैं, खासकर टी20 प्रारूप से। वहीं भारतीय टीम भी ये दिखाने के लिए उत्सुक होगी कि उसकी गेंदबाजी की धार जसप्रीत बुमराह तक ही सीमति नहीं है। ये और बात है कि विराट कोहली बुमराह की सटीक गेंदबाजी और मारक गति को याद कर रहे होंगे।

सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले गेंदबाजों के लिए आसान नहीं रहे। सपाट पिच, ओस और खराब फील्डिंग ने उनके लिए हालात और मुश्किल कर दिए। वहीं, भारतीय गेंदबाजी आक्रमण औसत दर्जे का नजर आया। इस लिहाज से जसप्रीत बुमराह ऐसे गेंदबाज हैं जो परिस्थितियों को गणना से बाहर कर देते हैं।

बुमराह जिस तरह का कोण बनाते हैं और शानदार यॉर्कर फेंकते हैं, उनकी इसी खूबी ने उन्हें ऐसा गेंदबाज बनाया है, जैसे कि वो आज हैं। उनके पास विविधता है, जो उनका स्वाभाविक हथियार है। अगर आप गौर करें तो बुमराह एक छोर से रनों का प्रवाह रोककर दूसरे छोर से गेंदबाजी कर रहे खिलाड़ियों की भी मदद करते हैं।

कप्तान मैच के दौरान किसी भी पल उनके चार ओवरों का इस्तेमाल कर सकता है। कप्तान के पास ये विकल्प ही बुमराह को सबसे मूल्यवान गेंदबाज बनाता है, जिसकी कमी टीम को खल भी रही है। पिच से भारतीय स्पिनरों को मदद नहीं मिल रही है इसलिए टीम के पास विचारों की कमी हो गई है।

वहीं, दूसरी ओर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज इस बार बेहतर तैयारी के साथ आए हैं। मुझे युजवेंद्र चहल के खिलाफ ऑफ स्टंप के बाहर जाकर जगह बनाकर शॉट खेलने की मेहमान बल्लेबाजों की योजना अच्छी लगी।

जहां तक बात भारतीय गेंदबाजी की है तो भले ही बुमराह और हार्दिक पंड्या की वापसी के बाद हालात बदलेंगे, लेकिन अन्य गेंदबाजों को भी आगे आकर जिम्मेदारी लेनी होगी। दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में ये मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। प्रशंसकों की तरह मैं भी उतना ही उत्साहित हूं। उम्मीद है कि बेहतर टीम ही जीतेगी।

(क्रिसश्रीकांत एक पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं और 1983 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा थे।)

टॅग्स :भारत Vs वेस्टइंडीजक्रिस श्रीकांतविराट कोहलीजसप्रीत बुमराह
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े