लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: बांग्लादेश ने बढ़ाया आईसीसी वर्ल्ड कप का रोमांच

By अयाज मेमन | Updated: June 4, 2019 11:15 IST

इंग्लैंड में पहुंचते ही पहला हैरतअंगेज समाचार प्राप्त हुआ-बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त देकर अपसेट किया।

Open in App
ठळक मुद्दे बांग्लादेश ने 330 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ी चुनौती पेश की। प्रिटोरिया टीम ने 300 का आंकड़ा पार किया, लेकिन लक्ष्य से वह 21 रन दूर रह गई।

इंग्लैंड में पहुंचते ही पहला हैरतअंगेज समाचार प्राप्त हुआ-बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त देकर अपसेट किया। मुकाबले में खूब रन बनें और बांग्लादेश ने 330 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ी चुनौती पेश की। जवाब में प्रिटोरिया टीम ने भी लक्ष्य को हासिल करने का पूरा प्रयास किया और टीम 300 का आंकड़ा पार करने में भी सफल रही, लेकिन लक्ष्य से वह 21 रन दूर रह गई।

प्रतियोगिता का यह पहला अप्रत्याशित परिणाम रहा। इससे पूर्व अधिसंख्य मुकाबले एकतरफा ही रहे। लिहाजा, मुकाबलों में रोमांच पूरी तरह नदारद रहा। लेकिन बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका टीमों के बीच खेले गए मुकाबले ने विश्व कप नई राह दी। यदि बांग्लादेश इस तरह से प्रतियोगिता पर छाप छोड़ने में कामयाब होता है तो इससे अफगानिस्तान जैसी टीम का भी आत्मविश्वास बढ़ेगा।

इसी के साथ दावेदार टीमों के लिए भी यह एक कड़ा संदेश होगा। आगाजी मुकाबले में इंग्लैंड ने बड़ी आसानी से दक्षिण अफ्रीका को मात दी। शुरुआत में मुझे आश्चर्य हुआ लेकिन जब अफ्रीकी टीम दूसरे मुकाबले में जिस तरह हारी उसे देखकर उससे जुड़ा भ्रम भी टूट गया। श्रीलंका का प्रदर्शन भी बेहद नीरस रहा। टीम में लगातार बदलाव होते रहे हैं जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ रहा है।

अपने शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान को विंडीज से करारी हार का सामना करना पड़ा। जाहिर तौर पर सरफराज एंड कंपनी को कड़ी आलोचना के दौर से गुजरना पड़ा। अब देखना है कि क्या वर्तमान पाकी टीम वर्ष 1992 की कहानी को दोहराने में कामयाब हो पाएगी? हालांकि इस तरह के चमत्कार बार-बार नहीं होते।

भारतीय निगाहें 5 जून पर टिक गई हैं जब टीम इंडिया विश्व कप का अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। हालांकि यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ खेला जाना है। जहां भारत धमाकेदार अगाज के लिए तैयार होगा, वहीं डु प्लेसिस की टीम का विश्व कप सफर काफी हद तक इस मैच पर टिका होगा। लगातार तीसरी हार से दक्षिण अफ्रीकी टीम की राह मुश्किल भरी हो जाएगी।

विकेट तेज गेंदबाज के लिए मददगार होगी लिहाजा स्पिनर्स को अधिक तवज्जो नहींं दिया जाएगा। मेरी नजर में शमी, बुमराह और भुवी का अंतिम एकादश में स्थान पक्का होगा। हार्दिक चौथा तेज गेंदबाज होगा तो पांचवें गेंदबाज के रूप में स्पिनर को मौका मिल सकता है। साथ ही केदार जाधव को भी स्पिनर के रूप में अपनाया जा सकता है। हालांकि भारतीय टीम का सारा दारोमदार बल्लेबाजी पर टिका होगा, क्योंकि 300 से अधिक का स्कोर नहीं बनने पर भारत को परेशानी से गुजरना पड़ सकता है।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपबांग्लादेश क्रिकेट टीमदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd ODI: बांग्लादेश ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2-1 से ODI सीरीज़ जीती, शांतो का शतक और रहमान ने झटके 5 विकेट

क्रिकेटमैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर जीत के बाद कार्रवाई?

क्रिकेट5 मैच की सीरीज पर 3-0 से कब्जा, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से हराया, कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 53 गेंद में खेली 115 रन की आतिशी पारी

क्रिकेटमुझे आज भी बुरा लगता, मुझे माफ करना बॉस?, आखिर क्यों रोहित शर्मा से माफी मांगे कृष्णमाचारी श्रीकांत?

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेट986 रन, 17 विकेट, 77.2 ओवर, 96 चौके और 58 छक्के?, दिल्ली से लेकर जयपुर तक रनों की बारिश, वैभव सूर्यवंशी और केएल राहुल शतक फीके पड़े?

क्रिकेटRR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया, सूर्यवंशी के शतक पर भारी ईशान किशन की पारी

क्रिकेटकेएल राहुल-वैभव सूर्यवंशी खाते में 357-357 रन?, आखिर किसके पास ऑरेंज कैप, कौन मारेगा बाजी?

क्रिकेटRR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 का सबसे तेज़ शतक लगाया, रिकॉर्ड शतक के साथ टीम इंडिया में जगह बनाने का अपना दावा किया मज़बूत

क्रिकेट36 गेंद में शतक, क्रिस गेल क्लब में वैभव सूर्यवंशी?, टी20 में 1000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, 12 छक्के, 5 चौके, 37 गेंद और 103 रन