लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: पृथ्वी शॉ के चोट ने बढ़ाई कोहली की टेंशन, जानें अब कौन करेगा ओपनिंग

By अयाज मेमन | Updated: December 1, 2018 09:54 IST

अयाज मेमन का कॉलम: ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज का पहला टेस्ट प्रारंभ होने से पूर्व भारत को तगड़ा झटका लगा है।

Open in App

ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज का पहला टेस्ट प्रारंभ होने से पूर्व भारत को तगड़ा झटका लगा है। युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अभ्यास मैच में एड़ी में गहरी चोट लगी है। इससे उन्हें पहले टेस्ट से वंचित रहना पड़ रहा है। इस होनहार युवा बल्लेबाज का पहले टेस्ट में न खेल पाने से भारतीय प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। इससे टीम का कॉम्बिनेशन बुरी तरह प्रभावित होगा, जो कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के लिए बड़ी परेशानी होगी।

टीम इंडिया के लिए ओपनिंग जोड़ी है समस्या

पृथ्वी जैसे होनहार खिलाड़ी की अनुपस्थिति में केएल राहुल और मुरली विजय पारी का आगाज करेंगे। जहां मुरली को खराब प्रदर्शन के चलते इंग्लैंड दौरे के बीच से ही स्वेदश भेज दिया गया था, वहीं राहुल लय के लिए जूझ रहे हैं। पृथ्वी फॉर्म में चल रहे थे और उन्होंने अभ्यास मैच में अर्धशतक ठोककर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। मध्यक्रम में अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतक जड़कर भारत को राहत पहुंचाई। रोहित शर्मा ने भी बढ़िया बल्लेबाजी की।

भारतीय गेंदबाज नकेल कसने में रहे नाकाम

हालांकि, भारतीय गेंदबाज मेजबान बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे। मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन वह विरोधी बल्लेबाजों पर नकेल कसने में विफल रहे। पहला दिन बारिश में धुल जाने से भारतीय खिलाड़ियों को अभ्यास का पर्याप्त मौका नहीं मिल पाया।

राहुल का ऑफ फॉर्म होना सबसे अहम सवाल

सबसे अहम सवाल केएल राहुल का ऑफ फॉर्म में होना है। बल्लेबाजी कोच संजय बांगर भी राहुल के प्रदर्शन पर चिंता जता चुके हैं। उन्होंने राहुल को जिम्मेदारी से खेलने की सलाह दी है। सीमित ओवरों के प्रारूप में सुर्खियां बटोर रहे रोहित शर्मा से इस दौरे में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। हालांकि वह टेस्ट में छाप छोड़ने में सफल नहीं रहे हैं। चार गेंदबाजों को उतारे जाने पर रोहित को मौका मिल सकता है। कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजों की सफलता काफी मायने रहेगी।

टॅग्स :पृथ्वी शॉभारत Vs ऑस्ट्रेलियाविराट कोहलीकेएल राहुलमुरली विजय
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर