लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार से वर्ल्ड कप टीम के लिए उपजे ये बड़े सवाल

By अयाज मेमन | Updated: March 16, 2019 09:56 IST

ऑस्ट्रेलिया के हाथों हाल में वन-डे सीरीज में मिली पराजय भारतीय टीम के लिए गहरा झटका है।

Open in App

ऑस्ट्रेलिया के हाथों हाल में वन-डे सीरीज में मिली पराजय भारतीय टीम के लिए गहरा झटका है। उल्लेखनीय है कि मेजबान टीम 2-0 की बढ़त बनाने के बाद हारी। इससे यह कहना गलत नहीं होगा कि कागज पर मजबूत नजर आने वाली भारतीय टीम को प्रत्यक्ष मैदान पर मजबूती के लिए काफी करना बाकी है। जब यह सीरीज घरेलू मैदान पर खेली जा रही थी तो हर शख्स टीम से कम से कम 4-1 से जीत की उम्मीद कर रहा था, लेकिन वैसा नहीं हुआ।

असल में भारतीय टीम प्रबंधन जिन सवालों का जवाब ढूंढने में व्यस्त थी, उसे वह जवाब तो नहीं मिले लेकिन इसमें और सवाल जुड़ गए। अब भारतीय टीम को वन-डे मुकाबले खेलने का मौका नहीं है। आईपीएल के बाद उसे सीधे विश्व कप में शिरकत करनी होगी। टीम में बहुत ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। 15 में से 10-12 खिलाड़ी तय हो चुके हैं। अब बड़े परिवर्तन करना भी संभव नहीं है। मुश्किल से तीन-चार खिलाड़ी बदले जा सकते हैं। लेकिन, विकल्प के तौर पर उपलब्ध खिलाड़ी भी फॉर्म में नहीं हैं।

चहल ने जिस तरह से रन लुटाए उसे देखते हुए रवींद्र जडेजा को तीसरे स्पिनर के रूप में साथ ले जाना पड़ सकता है। ऐसा करने से एक ऑलराउंडर कम हो जाएगा। साथ ही विश्व कप टीम चयन करते वक्त दिनेश कार्तिक और अजिंक्य रहाणे पर भी गौर करना होगा जिससे 'थिंक टैंक' को टीम में संतुलन बनाने में मदद मिल सके। इंग्लैंड के मौसम में होने वाले लगातार बदलाव को देखते हुए गेंद स्विंग होगी और ऐसे में अनुभवी बल्लेबाज का होना जरूरी है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम में वार्नर और स्मिथ की वापसी हो रही है। इन दोनों की वापसी प्रतिद्वंद्वी टीमों के लिए चुनौती होगी। साथ ही वह पिछली बार की विजेता भी है। लिहाजा उसे कम आंकने की गलती भारी पड़ेगी। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में टीम के प्रदर्शन में उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिली है।

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। खास तौर से पैट कमिंस और एडम जम्पा ने बढ़िया गेंदबाजी की। जम्पा ने भारतीय स्पिनरों की तुलना में अच्छी गेंदबाजी की। मिशेल स्टार्क, हेजलवुड की वापसी से ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण में अधिक पैनापन आएगा।

कप्तान विराट कोहली ने भारतीय खिलाड़ियों से आईपीएल का लुत्फ उठाने की सलाह दी है। लेकिन आईपीएल से बड़ा मंच विश्व कप का है। ऐसे में संभावित भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलते वक्त चोट से बचने की कोशिश करनी होगी। खासतौर से तेज गेंदबाजों के चोटिल होने से भारतीय टीम की मेहनत पर पानी फिर सकता है।

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाबीसीसीआईआईसीसी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमुझे आज भी बुरा लगता, मुझे माफ करना बॉस?, आखिर क्यों रोहित शर्मा से माफी मांगे कृष्णमाचारी श्रीकांत?

क्रिकेट100000 जुर्माना और देखो मोबाइल?, राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर एक्शन, कारण बताओ नोटिस और 48 घंटे के भीतर जवाब दो?

क्रिकेटटी20 विश्व कप चैंपियन, रन बनाने में फुस्स सूर्यकुमार यादव?, 2028 में होने वाले ओलंपिक खेल खेलेंगे, जानें बीसीसीआई ने क्या कहा?

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटMI की 103 रनों से शर्मनाक हार, सैमसन के शतक ने अकेले पलट दिया पूरा मैच

क्रिकेटMI vs CSK: वानखेड़े में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को बुरा पटका, 103 रनों से हराया, सैमसन ने जड़ा नाबाद शतक और अकील होसेन ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd ODI: बांग्लादेश ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2-1 से ODI सीरीज़ जीती, शांतो का शतक और रहमान ने झटके 5 विकेट