लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: चर्चा कपिल-अख्तर विवाद की

By अयाज मेमन | Updated: April 14, 2020 14:10 IST

असल में सहायता निधि के लिए मुकाबलों का आयोजन खेल जगत में और खासकर क्रिकेट में नई बात नहीं है। कुछ दिन पहले ही बुशफायर संकट से घिरे पीड़ितों की मदद के लिए क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था

Open in App

लॉकडाउन की वजह से क्रिकेट की वैश्विक गतिविधियां थम चुकी हैं और इस दरमियान चर्चा का विषय है पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर एवं पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के बीच का विवाद। क्रिकेट की दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक अख्तर एवं भारत के हरफनमौला खिलाड़ी कपिल देव ने अपनी-अपनी राय रखी है, मगर दोनों में काफी फर्क है।

अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से कहा था कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन एकदिवसीय मुकाबलों की श्रृंखला का आयोजन किया जाए, जिससे दोनों मुल्कों की आर्थिक मदद होगी और दोस्ताना माहौल में श्रृंखला का लुत्फ उठाया जा सकेगा। अख्तर की इस राय का जवाब कपिल ने अपने स्टाइल में दिया।

अख्तर को उन्होंने जमकर खरी-खोटी सुनाई। कपिल ने कहा, 'भारत आर्थिक समस्या का सामना नहीं कर रहा है। बीसीसीआई पहले ही पीएम केयर्स निधि में 51 करोड़ रुपये मदद कर चुका है और जरूरत पड़ने पर इसमें और इजाफा किया जाएगा।' 

कपिल ने कहा कि मौजूदा दौर में क्रिकेट अत्यावश्यक नहीं है। उन्होंने कहा, 'आगामी पांच-छह महीनों में क्रिकेट खेलने के बारे में तो सोचा भी नहीं जा सकता। तीन मुकाबलों की श्रृंखला से कितनी आय होगी? और अव्वल यह कि इन हालातों में खिलाड़ियों और अन्य लोगों की जान से खिलवाड़ होगा।' 

अख्तर भी कहां खामोश बैठने वाले थे, 'उन्होंने कपिल को जवाब देते हुए कहा, शायद कपिल के पास काफी पैसा है लेकिन हर किसी के पास नहीं है। भारत-पाक श्रृंखला दुनिया का ध्यान आकृष्ट करेगी और इसके माध्यम से जो धन अर्जित होगा, उससे दोनों देशों के लिए कोविड-19 के खिलाफ युद्ध आसान होगा।'

असल में सहायता निधि के लिए मुकाबलों का आयोजन खेल जगत में और खासकर क्रिकेट में नई बात नहीं है। कुछ दिन पहले ही बुशफायर संकट से घिरे पीड़ितों की मदद के लिए क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था, जिसमें भारत की और से सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और पाकिस्तान की ओर से वसीम अकरम तथा अन्य देशों के पूर्व क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया था। लेकिन वर्तमान में भारत-पाक मुकाबला और वह भी सहायतार्थ कराना काफी बड़ी चुनौती है। सियासी और जज्बाती तौर पर इन मुकाबलों का स्थान अलग है।

दूसरी ओर शाहिद अफरीदी की सहायता निधि में योगदान करने की अपील कुछ दिनों पहले हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने की थी, जिसके लिए इन दोनों भारतीय क्रिकेटरों को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। आईसीसी स्पर्धाओं का अपवाद यदि छोड़ दें तो 2013 से भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले नहीं हो रहे हैं। सियासी रिश्तों में जब तक सुधार नहीं होगा दोनों देशों के दरमियान क्रिकेट के मुकाबले लगभग असंभव हैं। 

टॅग्स :कपिल देवशोएब अख्तरकोरोना वायरसभारत vs पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

क्रिकेटबीसीसीआई वार्षिक नमन पुरस्कार समारोहः किशन, हार्दिक, विराट, सूर्या और रोहित बाहर, इन खिलाड़ियों का जलवा, देखिए किस प्लेयर ने मारी बाजी?

क्रिकेटकपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर क्लब में सूर्यकुमार यादव, कहा-अगला लक्ष्य 2028 में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतना?

क्रिकेट'पीसीबी बोर्ड में कुछ बहुत गलत है': शोएब अख्तर ने T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद मोहसिन नकवी पर जमकर निशाना साधा

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट