लाइव न्यूज़ :

PM Modi SCO Summit China: ड्रैगन के साथ मजबूरी की दोस्ती में खतरे अनेक

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: September 1, 2025 05:02 IST

PM Modi SCO Summit China:  पिछले साल तक करीब 127.7 अरब डॉलर तक का द्विपक्षीय व्यापार करने वाले देशों की कटुता के बावजूद मुलाकात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ‘टैरिफ’ नीति के कारण संभव हुई.

Open in App
ठळक मुद्देट्रम्प दोनों ही देशों के साथ आर-पार करने में जुटे हुए हैं.दोनों के समक्ष व्यापार घाटा कम करना बड़ी चुनौती है.प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ बैठक की.

PM Modi SCO Summit China: इतिहास में दर्ज कई कटु अनुभवों के साथ भारत और चीन एक बार फिर साथ मिले हैं. चीन के तियानजिन पहुंचने पर जोरदार स्वागत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई है. वर्ष 2018 के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला चीन दौरा है. पिछले साल तक करीब 127.7 अरब डॉलर तक का द्विपक्षीय व्यापार करने वाले देशों की कटुता के बावजूद मुलाकात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ‘टैरिफ’ नीति के कारण संभव हुई. ट्रम्प दोनों ही देशों के साथ आर-पार करने में जुटे हुए हैं,

जिसके चलते दोनों के समक्ष व्यापार घाटा कम करना बड़ी चुनौती है. मेल-जोल का यह मुहूर्त शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन के बहाने निकला है, जिसमें शामिल होने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी चीन के चार दिवसीय दौरे पर पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ बैठक की.

भारत ने अपने नए दौर को पिछले साल अक्तूबर में रूस के कजान में हुई सार्थक चर्चा के बाद अगला कदम बताया, जिसका एक परिणाम कैलाश मानसरोवर यात्रा का दोबारा आरंभ होना बताया गया. इसी से दोनों देशों के संबंधों को एक सकारात्मक दिशा मिलने के साथ सीमा पर शांति और स्थिरता का माहौल बना है. दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी फिर से शुरू की जा रही हैं.

भारत जहां दोनों देशों के बीच सहयोग को 2.8 अरब लोगों के हितों से जोड़कर देखता है, वहीं दूसरी ओर चीन बदलाव का हवाला देने के साथ दोनों देशों को विश्व में सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों के अलावा दो सबसे प्राचीन सभ्यताएं मानता है. इसीलिए चीनी राष्ट्रपति के शब्दों में दोनों देशों का दोस्त बने रहना, अच्छे पड़ोसी होना तथा ड्रैगन और हाथी का साथ आना बहुत जरूरी है.

मगर सवाल यही है कि चीनी मिठास का भरोसा कैसे किया जाए? आजादी के बाद से दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध बनाने के प्रयास हुए, लेकिन हर बार भारत को ही धोखा खाना पड़ा. हाल के दिनों में सबसे कटु अनुभव जून 2020 में गलवान घाटी में चीनी आक्रामकता के चलते सेना के 20 जवानों के बलिदान के रूप में सामने आया था.

जिसके बाद चीन के खिलाफ अनेक कदम उठाए गए, जिनमें व्यापार से लेकर हवाई सफर तक शामिल था. हाल के दिनों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान चीन ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया और अब सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल हैं. इस दृष्टि से चीन की ईमानदारी पर भरोसा नहीं किया जा सकता है.

फिलहाल अमेरिका के बाद व्यापार के लिए अनेक साझेदारों की तलाश चल रही है, जिनमें एक चीन भी शामिल हो सकता है. यह मजबूरी की दोस्ती हो सकती है. इसमें आपसी विश्वास के बढ़ने की गुंजाइश कम है. यदि कम से कम व्यावसायिक स्तर पर भी ईमानदारी निभाई जाए तब भी दोनों देशों के लिए लाभप्रद हो सकता है. पुराने अनुभवों से शायद नई पहल भी यहीं तक सीमित रहेगी. 

टॅग्स :शी जिनपिंगनरेंद्र मोदीदिल्लीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?