लाइव न्यूज़ :

ऋषभ मिश्रा का ब्लॉग: डिजिटल करेंसी से आसान हो जाएगा पैसों का लेनदेन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 5, 2023 10:31 IST

डिजिटल करेंसी किसी क्रिप्टोकरेंसी की तरह नहीं होगी। इसे आरबीआई की तरफ से लांच किया गया है इसलिए ये देश में कानूनी करेंसी होगी। इस डिजिटल करेंसी की मदद से कोई भी लेनदेन पेमेंट या बिल जमा किया जा सकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल बजट पेश करते समय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डिजिटल करेंसी को लांच करने का ऐलान किया था।देश में क्रिप्टोकरेंसी के फैलते जाल को रोकने के लिए ये फैसला लिया गया है।डिजिटल करेंसी दो तरह की होती है, जिसमें पहली है 'सीबीडीसी होलसेल' फिलहाल अभी सीबीडीसी होलसेल की ही शुरुआत की गई है।

शेयर बाजार में अक्सर कहा जाता है 'कैश इज किंग' मतलब कैश ही राजा है। कैश का मतलब सामान्य तौर पर आम लोगों के लिए उन रुपयों से होता है जिसे हम देख सकते हैं, छू सकते हैं या कहीं संभाल कर रख सकते हैं। अधिकांशतः हमारे पास जो नोट होता है। इस नोट की अपनी एक सेल्फ लाइफ होती है। यानी लगातार इस्तेमाल होने की वजह से एक समय के बाद ऐसा हो जाता है कि ये नोट इस्तेमाल करने के लायक नहीं बचता है और फिर इसे बैंक में जमा करने पर इसके बदले बैंक इसी कीमत का दूसरा नोट देता है। 

इसके बाद बैंक इस नोट को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी 'आरबीआई' को भेजता है और आखिर में इस नोट को नष्ट करके इस्तेमाल से बाहर कर दिया जाता है और इसकी जगह इसी कीमत का नया नोट छापा जाता है। हालांकि अब देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन का चलन बढ़ गया है और कैश का इस्तेमाल थोड़ा कम हुआ है। लेकिन अब ऐसे कैश से लेनदेन किया जा सकेगा जिसे न आप छू सकते हैं और न ही ये खराब होगा बल्कि इसे कई वर्षों तक संभालकर भी रख सकते हैं। ये है 'डिजिटल करेंसी' जिसे 'पायलट प्रोजेक्ट' के तौर पर शुरू किया गया है।

पिछले साल बजट पेश करते समय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डिजिटल करेंसी को लांच करने का ऐलान किया था। दरअसल, देश में क्रिप्टोकरेंसी के फैलते जाल को रोकने के लिए ये फैसला लिया गया है। वित्त मंत्री के इस ऐलान के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कई महीनों तक डिजिटल करेंसी पर काम किया और आरबीआई ने डिजिटल करेंसी यानी सीबीडीसी (सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी) को लांच कर दिया। 

इसके लिए एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, यस बैंक, कोटेक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचएसबीसी बैंक को चुना गया है। दरअसल डिजिटल करेंसी दो तरह की होती है, जिसमें पहली है 'सीबीडीसी होलसेल' फिलहाल अभी सीबीडीसी होलसेल की ही शुरुआत की गई है। इसका इस्तेमाल बड़े वित्तीय संस्थानों जैसे बैंक, बड़ी नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां, (यानी एनबीएफसी) और दूसरे बड़े सौदे करने वाले संस्थान करेंगे। 

इसके बाद दूसरी करेंसी 'सीबीडीसी रिटेल' को जारी किया जाएगा। इसका इस्तेमाल लोग रोजमर्रा के लेनदेन के लिए भी कर सकेंगे। इस डिजिटल करेंसी को ऑनलाइन वॉलेट में रखा जा सकता है, इसको जेब में कैश की तरह रखने की भी जरूरत नहीं है। डिजिटल करेंसी किसी क्रिप्टोकरेंसी की तरह नहीं होगी। इसे आरबीआई की तरफ से लांच किया गया है इसलिए ये देश में कानूनी करेंसी होगी। इस डिजिटल करेंसी की मदद से कोई भी लेनदेन पेमेंट या बिल जमा किया जा सकेगा।

टॅग्स :Nirmal Sitharamanभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)RBIआईसीआईसीआईICICISBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम