लाइव न्यूज़ :

डॉ. एस.एस. मंठा का ब्लॉग: अर्थव्यवस्था को यथार्थवादी दृष्टिकोण से देखना जरूरी

By डॉ एसएस मंठा | Updated: November 5, 2020 15:15 IST

हम लगातार सुनते आ रहे हैं कि अर्थव्यवस्था पर गति पकड़ने की वाली है लेकिन तस्वीर इसके उलट है. वर्ष 2015-16 में GDP 8.1 प्रतिशत थी, इसके बाद के वर्षो में 7.62, 7.04, 6.12 प्रतिशत और वर्ष 2019-20 में 4.2 प्रतिशत ही रह गई. इसके क्या मायने हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसाल-दर-साल गिरावट के साथ अब इस साल महामारी ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दियावित्त मंत्रलय ने सितंबर में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बुरा दौर खत्म हो गया है, क्या इस पर भरोसा किया जा सकता है

‘‘जब सीखना उद्देश्यपूर्ण होता है, तो रचनात्मकता खिलती है. जब रचनात्मकता खिलती है, तो सोच पैदा होती है. जब सोच पैदा होती है, तो ज्ञान पूरी तरह से जगमगा उठता है. जब ज्ञान जगमगाता है, तो अर्थव्यवस्था फलती-फूलती है’’ यह कथन है ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का, जो उन्होंने अपनी पुस्तक ‘इंडॉमिटेबल स्पिरिट’ में लिखा है. तब अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार के लिए क्या आवश्यक है जो कि गिरावट की ओर जा रही है? 

क्या यह उद्देश्य, रचनात्मकता, सोच या ज्ञान की कमी है? क्या हम साल-दर-साल यह नहीं सुनते आ रहे हैं कि अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार बस होने ही वाला है? जबकि जीडीपी केवल नीचे की ओर ही जा रही है? वर्ष 2015-16 में यह 8.1 प्रतिशत थी, इसके बाद के वर्षो में 7.62, 7.04, 6.12 प्रतिशत और वर्ष 2019-20 में 4.2 प्रतिशत ही रह गई. वर्ष 20-21 में तो इसके ऋणात्मक होते हुए -10.2 प्रतिशत होने की भविष्यवाणी की गई है. यह किस बात का सूचक है? 

सांख्यिकी विभाग ने 2015 में संयुक्त राष्ट्र के मानकों को पूरा करने के लिए जीडीपी को मापने के तरीके को बदल दिया, जिसमें आधार वर्ष और डेटाबेस- दो चीजें बदल गईं. लेकिन जिस देश में 90 प्रतिशत अर्थव्यवस्था असंगठित क्षेत्र में है, क्या संयुक्त राष्ट्र के मानक भारतीय परिस्थितियों के लिए उपयुक्त हैं?

साल-दर-साल गिरावट आने के साथ, 2020 में महामारी ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया. करोड़ों नौकरियां खो गईं और व्यवसाय बंद हो गए. प्रवासी श्रमिकों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया. फिर भी, वित्त मंत्रलय ने सितंबर में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बुरा दौर खत्म हो गया है और यह वी-आकार के आर्थिक सुधार के रास्ते पर है. क्या यह हकीकत है या फिर एक उम्मीद कि अब इससे बुरा और कुछ नहीं हो सकता? 

इस बात का इंतजार ही किया जा सकता है कि 2021 की सुर्खियां क्या होंगी. आशावाद अच्छी चीज है लेकिन उसे व्यावहारिक उम्मीदों को पूरा करने वाला होना चाहिए. सभी शक्तियों और निर्णय प्रक्रिया का केंद्रीकरण केवल घातक ही सिद्ध होगा. राज्यों को आगे बढ़ने, अपने लक्ष्य स्वयं निर्धारित करने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए.

टॅग्स :इकॉनोमीकोरोना वायरसए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलामसकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारडूबते डेल्टा और संकट में देश का भविष्य?, देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर