लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: जगजीत सिंह से प्यार का सिलसिला पुराना है

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 8, 2018 13:38 IST

जगजीत सिंह की आवाज़ का जादू आज भी बरक़रार है। लगता है बस वो ऐसे ही एक बाद एक ग़ज़ल सुनाते जाएँ और शाम बस कभी ख़त्म न हो।

Open in App

जगजीत सिंह की आज 77वीं जयंती है। मतलब उनको सुनते हुए मुझे 27 वर्ष हो गए। लेकिन ये 27 साल पुरानी मोहब्बत आज भी नई जैसी ही है। कुछ ऐसा जादू है उनकी आवाज़ का बस वो गाते रहते हैं और हम सुनते रहते हैं।

कहते हैं शराब जितनी पुरानी हो जाती है उसका नशा उतना ही मज़ेदार हो जाता है। उनकी पहली ग़ज़ल जो याद है वो थी ये दौलत भी ले लो ये शोहरत भी लो… जब ये ग़ज़ल पहली बार सुनी थी तब इसका मतलब इतना समझ नहीं आया था। लेकिन उनकी आवाज़ पसंद आई थी।

धीरे धीरे उनके बाकी एल्बम भी सुने और एक रिश्ता से बनता गया। फिर आया उनका एल्बम Someone Somewhere। ये उनके बेटे विवेक के दुखद निधन के बाद रिलीज़ हुआ पहला एल्बम था। वो गायक जो दुखी दिलों की ज़बान था आज वो खुद बहुत बड़े दुख से गुज़र रहा था। एल्बम के ग़ज़लें सुनकर सिर्फ एक तसल्ली थी कि आप भी उनके दुख के सहभागी हैं।

ये भी पढ़ें: जगजीत सिंह जयंती: पहली बार बॉम्बे ने किया था गजल सम्राट को मायूस, इन फिल्मों ने बनाया स्टार

अगर मोहब्बत में अभी भी कोई शक़ था तो वो मिर्ज़ा ग़ालिब सीरियल में जगजीत सिंह की ग़ज़लों ने सारी ग़लतफहमी दूर कर दी। दरअसल मिर्ज़ा ग़ालिब से मिलवाने का श्रेय जगजीत सिंह को ही जाता है। 

उन दिनों ग़ज़ल सुनने का चलन जैसा ही था और आपके आसपास भी सभी ग़ज़ल सुनते थे। इसका फायदा ये हुआ कि कैसेट का आदान प्रदान होता था और जगजीत सिंह के कई ऐसे एल्बम भी सुनने को मिले जो मेरे पास नहीं था। 

जगजीत सिंह विदेशों में भी बहुत लोकप्रिय थे। उनकी लाइव रिकॉर्डिंग वाले एल्बम भी कमाल के होते हैं। लंदन के उनके शो की ग़ज़ल "हुज़ूर आपका भी एहतराम करता चलूँ" सुनने का अलग ही मज़ा है।

वैसे ही मैं नशे में हूँ। जब सुनने वाले साथ में मैं नशे में हूँ गाना शुरू करते हैं तो एक अलग ही समां बंध जाता है।

शायद मिर्ज़ा ग़ालिब का ये शेर जगजीत सिंह और मेरी मोहब्बत के लिए ही लिखा गया था

उनके देखे से जो आ जाती है मुंह पर रौनकवो समझते हैं बीमार का हाल अच्छा है।

टॅग्स :जगजीत सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजानिए 10 अक्टूबर का इतिहासः विद्यासागर सेतु को खोला गया, देश का सबसे बड़ा सेतु, प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह का निधन

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे स्पेशल: जब पहली बार जगजीत सिंह को गाते सुनकर पत्नी चित्रा का कुछ ऐसा था रिएक्शन, जानें कुछ खास बातें

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे स्पेशल : रूह को सुकून देने वाले जगजीत सिंह की खास गजलें, जो आज भी फैंस सुनने को हो जाते हैं मजबूर

बॉलीवुड चुस्कीB'Day Spl: जगजीत सिंह की इन सदाबहार गजलों को जरूर सुनें

भारतजगजीत सिंह जयंती: पहली बार बॉम्बे ने किया था गजल सम्राट को मायूस, इन फिल्मों ने बनाया स्टार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?