B'Day Spl: जगजीत सिंह की इन सदाबहार गजलों को जरूर सुनें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: February 8, 2018 04:52 PM2018-02-08T16:52:58+5:302018-02-08T17:04:44+5:30

Next

'गजल किंग' कहे जाने वाले बेहतरीन गायक जगजीत सिंह का आज 77वां जन्मदिन है।

उन्हें बचपन में अपने पिता से संगीत विरासत में मिला।

उनकी गजलों को आज भी सुनने का मन करता है।

जगजीत सिंह का जन्म 8 फरवरी, 1941 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुआ था।

वह 1965 में मुंबई आ गए थे।

1967 में उनकी मुलाकात ग़ज़ल गायिका चित्रा से हुई।

इसके दो साल बाद 1969 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

उनका एक बेटा विवेक था।

जिसकी वर्ष 1990 में एक कार हादसे में मौत हो गई।

उनकी पहली एलबम 'द अनफॉरगेटेबल्स' (1976) हिट रही।