लाइव न्यूज़ :

Deepfake: डीपफेक वीडियो को लेकर रश्मिका मंदाना संकट में!, भविष्य के खतरों से समय रहते सतर्क होने की जरूरत

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: November 8, 2023 11:32 IST

Deepfake Rashmika Mandanna's morphed video row: इंटरनेट पर वायरल हो रहे किसी दूसरी लड़की के इस वीडियो में रश्मिका मंदाना का चेहरा लगा दिया गया है और यह इतना वास्तविक दिखता है कि कोई भी धोखा खा जाए.

Open in App
ठळक मुद्दे कुछ मामूली चीजों की हूबहू नकल नहीं की जा सकी है.आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को जिस तरह से परिष्कृत करके परिपूर्ण बनाने की कोशिश की जा रही है.कम से कम आम आदमी के लिए तो उसमें फर्क कर पाना नामुमकिन ही होगा.

Deepfake Rashmika Mandanna's morphed video row: फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का इन दिनों चर्चा में छाया डीपफेक वीडियो एक ऐसे गंभीर संकट की ओर इशारा कर रहा है जिसके आने वाले दिनों में बहुत ज्यादा गहराने की आशंका है.

इंटरनेट पर वायरल हो रहे किसी दूसरी लड़की के इस वीडियो में रश्मिका मंदाना का चेहरा लगा दिया गया है और यह इतना वास्तविक दिखता है कि कोई भी धोखा खा जाए. हालांकि बारीकी से देखने पर समझा जा सकता है कि यह वीडियो फेक है क्योंकि कुछ मामूली चीजों की हूबहू नकल नहीं की जा सकी है.

लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को जिस तरह से परिष्कृत करके परिपूर्ण बनाने की कोशिश की जा रही है, उससे पूरी आशंका है कि निकट भविष्य में ही असली और नकली की पहचान कर पाना लगभग असंभव हो जाएगा. कम से कम आम आदमी के लिए तो उसमें फर्क कर पाना नामुमकिन ही होगा.

ऐसा नहीं है कि रश्मिका मंदाना का मामला अपने तरह का पहला है या डीपफेक की तकनीक रातोंरात आ गई है. पोर्नोग्राफी में तो इस तरह के कंटेंट की भरमार है और डीपट्रेस की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019 में ऑनलाइन पाए गए डीपफेक वीडियो में 96 प्रतिशत अश्लील कंटेंट था. चूंकि रश्मिका का मामला सुर्खियों में है और अमिताभ बच्चन सहित कई बड़ी हस्तियों ने इस पर चिंता जताई है.

इसलिए  बड़े पैमाने पर लोगों का ध्यान इस ओर गया है. डीपफेक एक बहुत जटिल तकनीक है और मशीन लर्निंग में दक्ष लोग ही इसमें महारत हासिल कर सकते हैं. दरअसल डीपफेक शब्द डीप लर्निंग से ही आया है, जो मशीन लर्निंग का एक हिस्सा है. डीपफेक कंटेंट दो एल्गोरिद्‌म, डिकोडर और एनकोडर का उपयोग करके बनाया जाता है.

डिकोडर कंटेंट की रियल या फेक के रूप में पहचान करता है और उस जानकारी को एनकोडर को भेज देता है ताकि वह फेक नजर आने कंटेंट की गलतियां सुधार कर उसे एकदम असली जैैसा बना सके. जाहिर है कि जो मामूली गलतियां छूट जाने की वजह से अभी असली और नकली की पहचान हो पाती है.

डीपफेक तकनीक भविष्य में उन गलतियों को भी दुरुस्त कर लेगी और असली संकट उसी समय शुरू होगा क्योंकि तब असली-नकली की पहचान कर पाना असंभव जैसा हो जाएगा. इन दिनों कृत्रिम बुद्धिमत्ता अर्थात आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की चर्चा का बाजार भी गरम है.

उसकी क्षमता को देखते हुए मनुष्य की प्रतिभा के सामने खतरा मंडराने की आशंका जताई जा रही है. लेकिन डीप फेक के दुरुपयोग से जो परिदृश्य सामने आने की आशंका जताई जा रही है, वह बेहद खतरनाक है और अभी इस ओर ध्यान न दिया गया तो ऐसा न हो कि फिर समय हाथ से निकल जाए! 

टॅग्स :रश्मिका मंदानासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें