लाइव न्यूज़ :

पुलिस फायरिंग की घटना को लेकर उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश पर कसा तंज, कहा- "बिजली मांगने पर गोली मारती है सरकार"

By एस पी सिन्हा | Updated: July 28, 2023 16:40 IST

जदयू के द्वारा कर्पूरी चर्चा पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार और जदयू को मालूम है कि अति पिछड़ा समाज उनके साथ नहीं है।

Open in App

पटना: बिहार के कटिहार में बिजली की मांग कर रहे लोगों पर हुई पुलिस फायरिंग की घटना को लेकर भाजपा के साथ-साथ एनडीए के तमाम घटक दल सरकार पर हमलावर हो गए हैं।

इसी कडी में रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने गोलीकांड को लेकर सरकार पर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र यादव पर भी हमला बोला और कहा कि नीतीश कुमार की तरह वे भी अंड-बंड बोलते रहते हैं।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कटिहार का मामला हिंदू मुस्लिम का नहीं है बल्कि किसान सड़क पर आये तो उन्हें गोली मार दी गई है। कटिहार में गोली खाने वाले लोग ना भाजपा के हैं, ना भाजपा के लोगों ने गोली मारी है। कटिहार में जिस तरह का आक्रोश हुआ, उस तरह का आक्रोश आज पूरे बिहार में है। 

किसानों को बिजली नहीं मिल रही है, सुखाड़ की स्थिति है। जहां-जहां सुखाड़ की स्थिति है वहां बिजली ही साधन है। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या को लेकर लोग जब सड़क पर उतरते हैं तो पुलिस गोली मारती है, मौत होती है और इस बात को लोग इधर-उधर करते हैं। घटना पर सरकार का ध्यान जाना चाहिए और किसानों को बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

कटिहार की घटना के जो जिम्मेदार लोग हैं उनके ऊपर 302 के तहत मुकदमा होनी चाहिए। वहीं ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र यादव के बेतुके बयान पर उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री उर्जा विहीन हो गए हैं और वे उम्र के जिस पड़ाव पर हैं, नीतीश कुमार की भाषा में अंड-बंड बोलते रहते हैं। 

जदयू के द्वारा कर्पूरी चर्चा पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार और जदयू को मालूम है कि अति पिछड़ा समाज उनके साथ नहीं है। सिर्फ पोस्टर लगाने और पर्चा बांटने से अति पिछड़ा समाज के लोग वोट नहीं देने वाले हैं। इस समाज की जो परेशानियां हैं, उस पर जब सरकार को मौका मिला तो सरकार ने काम नहीं किया।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहानीतीश कुमारबिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'