लाइव न्यूज़ :

शाहनवाज हुसैन ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, पूछा -लोकप्रिय नेता हैं तो चुनाव से डर क्यों रहे हैं?

By एस पी सिन्हा | Updated: September 3, 2023 17:10 IST

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ये लोग सिर्फ मोदी को गाली देने के लिए एक मंच पर आते हैं। उन्होंने तेजस्वी के रोजगार वाले वादें को याद दिलाते हुए पूछा कि कहां है 10 लाख रोजगार। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को पहले चुनाव का डर क्यों है।

Open in App
ठळक मुद्दे शाहनवाज हुसैन ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोलाकहा- जहां गए वहां एक संयोजक तक नहीं बनाए गएकहा- नीतीश बाबू जब हमारे साथ थे तो उनकी कितनी इज्जत थी

पटना: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश बाबू जब हमारे साथ थे तो उनकी कितनी इज्जत थी। अब जहां गए वहां एक संयोजक तक नहीं बनाए गए। वहीं, इंडिया पर भी हमला करते हुए कहा कि इनके पास ना तो नेतृत्व है ना नेता। 

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ये लोग सिर्फ मोदी को गाली देने के लिए एक मंच पर आते हैं। उन्होंने तेजस्वी के रोजगार वाले वादें को याद दिलाते हुए पूछा कि कहां है 10 लाख रोजगार। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को पहले चुनाव का डर क्यों है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार चुनाव की तैयारी करें। जब आप लोकप्रिय नेता हैं तो आपको डरने की जरूरत नहीं है। अगर उनको लगता है तो चुनाव देर से हो तो कुछ काम कर लेंगे। जबकि राजद हो या जदयू, इनके नेता सिर्फ पटना में रहते हैं क्षेत्र में नहीं घूमते हैं।

इंडिया गठबंधन की बैठक पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह बैठक नहीं पिकनिक है। कभी पटना चले जाते हैं। फिर दिल्ली जाते हैं। कभी बंगलौर चले जाते हैं। वहां इडली डोसा खाते हैं। कभी मुंबई चले जाते है और वहां पाव भाजी खाते हैं। हर बैठक में कोई ना कोई रूठ ही जाता है। पटना में अरविंद केजरीवाल रूठ जाते हैं। बैंगलोर में नीतीश कुमार जी रूठ गए थे। मुंबई में ममता दीदी रूठ गई। शहनवाज हुसैन ने कहा कि विपक्ष एक मंच पर सिर्फ मोदी जी को गाली देने आते है। लालू जी कहते है कि नरेटी दबा देंगे मोदी का। इस गठबंधन ने अभी तक नेता ही नहीं बनाया। नीतीश कुमार हम लोगों के साथ 15 साल रहे। भाजपा में कितना इज्जत था। लेकिन वहां संयोजक भी नहीं बनाए गए। उनके पार्टी के लोग कहते है कि वो पीएम मटेरियल हैं। जबकि इनके पास ना नेता है ना नीति है और ना ही नेतृत्व।

तेजस्वी के वन नेशन वन इलेक्शन वाले सवाल के जवाब में शाहनवाज हुसैन ने कहा कि लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए है। आज हम 80 करोड़ लोगों को अनाज दे रहें हैं। गरीबों को पक्का मकान दे रहें हैं। ये लोग सिर्फ बोलते हैं। तेजस्वी ने कहा था कि आते दस लाख नौकरी देंगे। दिया नहीं और पुरानी नौकरी दिखा रहे हैं। मुकेश सहनी को मुख्यमंत्री चेहरा प्रोजेक्ट करने के सवाल पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हमको कुछ नहीं मालूम है। मुकेश सहनी पर कुछ कहने से बचते नजर आए।

टॅग्स :नीतीश कुमारShahnawaz Hussainजेडीयूतेजस्वी यादवTejashwi Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'