लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेत्रियों ने की राहुल गांधी को पीएम बनाने की वकालत, सीएम नीतीश के सपने को लगेगा झटका!

By एस पी सिन्हा | Updated: August 6, 2023 16:26 IST

राहुल की सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेस नेताओं ने खुशी जताते हुए कहा कि केंद्र भले ही परेशान करे सच्चाई की जीत होती है। कांग्रेस नेत्रियों ने एक स्वर में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार के पीएम पद के ख्वाब पर पानी फिरता दिख रहा हैकांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोर्ट से राहत मिलने के बाद बदल रहे हैं समीकरणबिहार कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने राहुल को पीएम बनाने की मांग की

पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोर्ट से राहत मिलने के बाद नीतीश कुमार के पीएम पद के ख्वाब पर पानी फिरता दिख रहा है। दरअसल जदयू और राजद नेताओं के द्वारा नीतीश कुमार को पीएम पद का मेटेरियल बताया जा रहा है। लेकिन रविवार को बिहार के कांग्रेस के दफ्तर सदाकत आश्रम में महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ.शरबत जहां फातिमा के शपथ ग्रहण के दौरान राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की मांग महिला नेत्रियों ने जोर शोर से किया। लालू के राहुल को दुल्हा बनने की बात का कांग्रेस की नेत्रिओं ने अलग अलग व्यख्या की। 

सदाकत आश्रम में महिला नेत्रियों ने एक स्वर में राहुल को पीएम बनाने की मांग रखी। कांग्रेस की एक नेत्री ने कहा कि लालू यादव ने राहुल को दुल्हा बनने की बात कह कर संदेश दिया है कि वे प्रधानमंत्री बनें, हम सब बाराती बन उनके साथ हैं। नीतीश के पीएम मेटेरियल पर जब नेत्रियों से पूछा गया तो एक ने कहा कि राहुल गांधी पीएम बनने में सक्षम हैं। वहीं नीतीश सम्माननीय हैं। 

एक महिला ने नीतीश कुमार को पलटू तक कह दिया। केंद्र की मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ने का काम किया है। मणिपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मणिपुर जल रहा है, राहुल गांधी ने वहां के लोगों का हाल जाना। लेकिन पीएम मोदी को अभी तक वहां जाने की फुर्सत तक नहीं है। नीतीश और राहुल में से किसको पीएम बनना चाहिए? इस सवाल पर नेत्रियों ने कहा कि राहुल गांधी पीएम बनने में सक्षम हैं। नीतीश महागठबंधन के नेता हैं, इसलिए सम्माननीय हैं।

राहुल की सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेस नेताओं ने खुशी जताते हुए कहा कि केंद्र भले ही परेशान करे सच्चाई की जीत होती है। कांग्रेस नेत्रियों ने एक स्वर में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की बात कही। उनका कहना है कि राहुल गांधी लगातार नफरत के खिलाफ 3000 किलोमीटर भारत जोड़ो यात्रा कर चुके हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीनीतीश कुमारकांग्रेसलालू प्रसाद यादवइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'