लाइव न्यूज़ :

बिहार: भाजपा ने नीतीश कुमार को बताया सबसे विफल नेता, कहा-प्रधानमंत्री बनने का सपना बेंगलुरु में टूट गया

By एस पी सिन्हा | Updated: July 21, 2023 14:41 IST

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राज्य के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा है कि नीतीश कुमार जैसा विफल नेता कभी नहीं हुए।

Open in App

पटना: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पटना पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे थे, उनका सपना बेंगलुरु में टूट गया और भाग कर बिहार आना पड़ा, जो प्रधानमंत्री का सपना देख रहे हैं, वो पहले बिहार तो संभाल लें। 

सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फेंस कर लाठीचार्ज मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूरे मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार जो रवैया अपना रही है, वो यह नहीं चलेगा। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि हमें पहले से मालूम था कि हमारे नेता विजय सिंह की मौत मामले में नीतीश बाबू लीपापोती करेंगे। अगर वह कह रहे हैं कि हमारे नेता की मौत हार्ट अटैक से हुई है तो उन्होंने जो पोस्टमार्टम करवाया है, उसका वीडियो दीजिए। हम लड़ेंगे और आंदोलन करेंगे। एम्स से मेडिकल जांच होनी चाहिए। 

उन्होंने दावा किया कि विजय सिंह की हत्या हुई है। हाईकोर्ट के सीटिंग जज से इस केस की जांच कराई जाए। नीतीश कुमार अच्छी तरह समझ लें कि हम लोग किसी भी परिस्थिति में चैन से नहीं बैठेंगे। हम लोग विजय सिंह के मामले में न्याय लेकर रहेंगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि 18 साल में बिहार के बर्बादी का कारण कोई एक व्यक्ति है तो उसका नाम नीतीश कुमार। 

वहीं उन्होंने राजद प्रमुख पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव लड़ते-लड़ते थक गए हैं। लालू जी टिक ही नहीं पाए। उनका बेटा क्या टिकेगा? वो भ्रष्टाचारी एक हुए हैं। भारत में तो भारत ही जीतेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने मानवता को शर्मसार किया है। 13 जुलाई को भाजपा के सांसद, विधायकों और हमारी महिला कार्यकर्ताओं की छाती पर लाठी चलाई गई। इसके खिलाफ में 24 जुलाई से हमारा युवा मोर्चा सभी जिला मुख्यालय और मंडल मुख्यालयों पर हस्ताक्षर अभियान चलाएगा। यह 9 अगस्त तक चलेगा। राज्यपाल को मैमोरैंडम भी सौंपा जाएगा। 

प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार जैसा विफल नेता कभी नहीं हुए। भाजपा की कृपा से मुख्यमंत्री बने। बेंगलुरु में विपक्षी एकता की बैठक के दौरान "अनस्टेबल पीएम कैंडिडेट" का पोस्टर कांग्रेस ने लगाया था। वहीं मणिपुर के मामले पर उन्होंने कहा कि वहां हिंदू- मुस्लिम की बात नहीं है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद यह सब हुआ है। पीएम मोदी ने कहा है कि यह दुर्भाग्य पूर्ण है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'