लाइव न्यूज़ :

बिहार महागठबंधन सरकारः 23 दिन से ऑफिस नहीं जा रहे हैं शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर!, ट्रांसफर और पोस्टिंग रद्द होने से नाराज मंत्री आलोक मेहता ने भी कार्यालय आना छोड़ा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 31, 2023 16:58 IST

Bihar Grand Alliance Government: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में हुए ट्रांसफर पोस्टिंग को रद्द किए जाने के बाद से मंत्री आलोक मेहता ने भी कार्यालय आना छोड़ दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियमानुकूल नही बताते हुए रद्द कर दिया था।आहत मंत्री आलोक मेहता इन दिनों अपने कार्यालय नहीं आ रहे हैं।राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने तबीयत का नासाज होना बताया है।

पटनाः बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन की सरकार में कहने को तो आल इज वेल है, लेकिन अंदरूनी तौर पर सबकुछ ठीक ठाक नजर नही आ रहा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक से विवाद के बाद से एक ओर जहां शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर (23 दिन से!) कार्यालय नहीं आ रहे हैं।

दूसरी ओर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में हुए ट्रांसफर पोस्टिंग को रद्द किए जाने के बाद से मंत्री आलोक मेहता ने भी कार्यालय आना छोड़ दिया है। कहा जा रहा है कि राजस्व विभाग के 480 अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियमानुकूल नही बताते हुए रद्द कर दिया था।

इससे आहत मंत्री आलोक मेहता इन दिनों अपने कार्यालय नहीं आ रहे हैं। हलांकि उनके कार्यालय नहीं आने को लेकर राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने तबीयत का नासाज होना बताया है। उन्होंने कहा कि मंत्री जी बीमार हैं। वो घर पर भी किसी से नहीं मिल रहे हैं। जबकि भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही है। पार्टी के विधायक हरिभूषण सिंह बचौल ने कहा कि सरकार ने नूरा-कुश्ती का खेल चल रहा है।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक से विवाद के बाद शिक्षा मंत्री भी अबतक अपने दफ्तर नहीं आए हैं। अब राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने भी दफ्तर आना छोड़ दिया है। दोनों ही राजद कोटे से सरकार में मंत्री हैं। ये लोग राष्ट्रीय स्तर पर एकजूट होने की बात करतें हैं पर बिहार में सरकार में शामिल रहते हुए भी ये लोग एक साथ नहीं हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'