लाइव न्यूज़ :

निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी धूम मचाने के लिए तैयार, 26 जनवरी को रिलीज होगी भोजपुरी फिल्म 'राजा डोली लेके आजा'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2023 13:02 IST

निरहुआ और आम्रपाली की फिल्म 'राजा डोली लेके आजा' 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्माता लोकेश मिश्रा हैं जबकि निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं।

Open in App

मुंबई: भोजपुरी सिने स्क्रीन की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर दर्शकों को बड़े पर्दे पर धूम मचाते नजर आने वाली है। निरहुआ और आम्रपाली की फिल्म 'राजा डोली लेके आजा' गणतंत्र दिवस के अवसर पर यानी 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 

फिल्म रिलीज को पूरी तरह से तैयार भी है। इस फिल्म के निर्माता लोकेश मिश्रा हैं जबकि निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। 

कमला फिल्म्स क्रिएशंस प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म 'राजा डोली लेके आजा' संपूर्ण पारिवारिक फिल्म है जिसमें निरहुआ और आम्रपाली को उनके फैंस इस साल में पहली बार सिनेमाघरों में देख पाएंगे। 

फिल्म 'राजा डोली लेके आजा' की कहानी दर्शकों से खूब कनेक्ट कर पाएगी, यह कहना है फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह का। सुजीत ने बताया कि यह फिल्म सभा को सिनेमाघरों में जाकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ देखना चाहिए। वे लोग इस फिल्म को जरूर देखें जिन्हें लगता है कि भोजपुरी फिल्में अश्लील होती है। बिना देखे किसी को भी जज करना सही नहीं होता है। हमारी यह फिल्म किसी भी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। इसलिए सबों से विशेष आग्रह है कि आप हमारी फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखें और अपनी प्रतिक्रिया भी जरूर दें। 

मधुर गीतों से सजी बेहतरीन पारिवारिक फिल्म 'राजा डोली लेके आजा' के संगीतकार मधुकर आनंद और रजनीश मिश्रा हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, सच्चिदानंद कवच, सत्या सावरकर, आशुतोष तिवारी और संतोष उत्पाती हैं। फिल्म की कहानी वीरू ठाकुर ने लिखी है। छायांकन फिरोज खान का है। नृत्य कानू मुखर्जी और फिल्म के कार्यकारी निर्माता राम कोमल सिंह यादव हैं।

टॅग्स :दिनेश लाल यादव (निरहुआ)भोजपुरीभोजपुरी गाना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल