लाइव न्यूज़ :

एस आर के म्यूजिक फिल्म्स और अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म 'राज' का फर्स्ट लुक आउट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2023 11:16 IST

भोजपुरी फिल्म ‘राज’ का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू मुख्य भूमिका में  हैं। यह एक सामाजिक और पारिवारिक हॉरर जॉनर की फिल्म है।

Open in App

मुंबई: बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए मशहूर एस आर के म्यूजिक फिल्म्स की प्रस्तुति भोजपुरी फिल्म ‘राज’ का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है।  इस फिल्म में युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू मुख्य भूमिका में  हैं, जो पोस्टर में गंभीर लुक में नजर आ रहे हैं। उनके साथ फिल्म में फ़ीमेल लीड में पूजा गांगुली और माही श्रीवास्तव हैं। 

इस फिल्म का पोस्टर बेहद आकर्षक ढंग से डिजाइन किया गया है। फिल्म ‘राज’ का फर्स्ट लुक अब वायरल भी हो रहा है। इस फिल्म के निर्माता रौशन सिंह, सह निर्माता शर्मिला आर सिंह और निर्देशक लाल बाबू पंडित हैं। 

फिल्म ‘राज’ का फर्स्ट लुक आउट होने के बाद निर्माता रौशन सिंह ने कहा कि राज, एक सामाजिक और पारिवारिक हॉरर जॉनर की फिल्म है। यह भोजपुरी के दर्शकों के लिए बेहतरीन मनोरंजन वाली फिल्म साबित होने वाली है। हमारी फिल्म को लाल बाबू पंडित ने निर्देशित किया है, जो भोजपुरी में सार्थक फिल्मों के निर्देशन करने वाले निर्देशकों में से एक हैं। उनकी फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आती ही है। फिल्म में कल्लू का एक अलग अंदाज दर्शकों के सामने होगा। कल्लू इंडस्ट्री के युवा और प्रतिभाशाली कलाकार है। हम बस इतना कहना चाहेंगे, हमारी यह फिल्म जब भी रिलीज हो। आप जरूर देखें। 

आपको बता दें कि फिल्म ‘राज’में अरविंद अकेला कल्लू, पूजा गांगुली और माही श्रीवास्तव के अलावा अनूप अरोड़ा, विद्या सिंह, बीना पांडेय, रिंकू भारती, सोनू पांडेय और संजय वर्मा मुख्य भूमिका हैं। फिल्म के लेखक अरबिन्द तिवारी, संगीतकार ओम झा व मधुकर आनंद हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, अरबिन्द तिवारी, श्याम देहाती, सुमित सिंह चंद्रवंशी, उमा लाल यादव, यादव राज हैं। डीओपी साहिल जे अंसारी और कोरियोग्राफर प्रसून यादव हैं।

टॅग्स :भोजपुरीभोजपुरी गाना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल