लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी फिल्मों में जादू दिखा रहे राज प्रेमी, पिता के रूप में दर्शक के चहेते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2023 19:12 IST

खेसारीलाल यादव, पवन सिंह, रितेश पांडेय, पाखी हेगड़े जैसे कलाकारों के साथ एक से बढ़ कर एक फिल्मों में नजर या चुके हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देदर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करना भी बखूबी जानते हैं।पिता के रूप में तो कभी विलेन के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आते हैं। अपने फ़ेसबुक वाल से एक पोस्ट भी शेयर किया है।

हिन्दी सिनेमा में अपने अभिनय से सबों का दिल जीतने वाले चरित्र अभिनेता राज प्रेमी की सक्रियता इन दिनों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खूब देखी जा रही है। राज प्रेमी ऐसे बेजोड़ कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी कला के दम पर दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करना भी बखूबी जानते हैं।

यही वजह है कि कभी वे पिता के रूप में तो कभी विलेन के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आते हैं। उनकी फिल्में पारिवारिक और सामाजिक संजीदा विषयों पर आधारित होती है। राज, सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, पवन सिंह, रितेश पांडेय, पाखी हेगड़े जैसे कलाकारों के साथ एक से बढ़ कर एक फिल्मों में नजर या चुके हैं। 

आपको बता दें कि आज भोजपुरी सिनेमा की स्क्रीनिंग ज्यादातर टीवी चैनलों पर हो रही है। इस दौर में भी राज प्रेमी की लोकप्रियता टीवी पर खूब देखी जा रही। आज विभिन्न टीवी चैनल्स पर जीतने भी भोजपुरी फिल्में प्रसारित हो रहीं हैं, उनमें 40% फिल्मों में राज प्रेमी किसी ना किसी भूमिका में नजर आ जाते हैं। वे अभी एक शानदार फिल्म ‘माता की चौकी’ कर के मुम्बाई लौटे हैं।

इसको लेकर उन्होंने अपने फ़ेसबुक वाल से एक पोस्ट भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म के बारे में अपने अंदाज में जानकारी दी है और लिखा है कि इस फिल्म के निर्माता  राम प्रसाद है, जबकि निर्देशक राजू किशोर प्रसाद और लेखक सुरेंद्र मिश्रा हैं। उनके पोस्ट को देखकर यही लगता है कि वे इस प्रोजेक्ट से बेहद खुश हैं। 

वहीं, राज प्रेमी का मानना है कि कोई भी कलाकार अपने नैसर्गिक प्रतिभा से आगे बढ़ता है। वे भी अपने काम को लेकर सजग और प्रतिबद्ध रहते हैं। उनका मानना है कि इंडस्ट्री कोई भी क्यों ना हो, काम तो काम होता है और वे इसे पूरी तन्मयता के साथ करने में विश्वास भी रखते हैं। यही वजह है कि आज इंडस्ट्री में उनकी डिमांड काफी बढ़ती जा रही है। और वे भी अपनी काम के बदौलत किसी को निराश भी नहीं कर रहे हैं।

टॅग्स :भोजपुरी गानामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल