लाइव न्यूज़ :

'जो लोग भोजपुरी इंडस्ट्री का नाम खराब कर देते हैं न, सबका लबर-लबर बंद कर देंगे', बिग बॉस में जाने के बाद बदला अक्षरा सिंह का तेवर

By अनिल शर्मा | Updated: August 9, 2021 17:05 IST

शो के प्रीमियर के दौरान अक्षरा सिंह ने सावन में लग गई आग गाने पर डांस कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। करण जौहर ने भी अक्षरा की दमदार एंट्री को लुत्फ उठाया। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी वूट सेलेक्ट पर स्ट्रीम हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे रिएलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट आया हैइस बार भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी बतौर कंटेस्टेंट शो में एंट्री ली हैंअक्षरा सिंह शो के आगाज के दौरान दमदार डांस और तेवर दिखाती नजर आईं

टीवी का सबसे लोकप्रिय रिएलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट आया है। इस बार इस शो का टीवी से पहले ओटीटी पर प्रीमियर हुआ है, जिसे फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। रविवार 8 अगस्त को शो का आगाज हुआ तो इसके सारे कंटेस्टेंट्स ने घर में प्रवेश किया। इस बार के सीजन में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी नजर आ रही हैं जो अपनी दमदार तेवर के लिए जानी जाती हैं।

शो के प्रीमियर के दौरान अक्षरा सिंह ने सावन में लग गई आग गाने पर डांस कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। करण जौहर भी अक्षरा की दमदार एंट्री का लुत्फ उठाते नजरआए। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सेलेक्ट पर स्ट्रीम हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी की है। वहीं इससे पहले वूट के इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह का एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है जिसको खूब देखा जा रहा है।

इस वीडियो में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने जबरदस्त तेवर दिखाए हैं। और उन लोगों को आगाह करती दिख रही हैं जो भोजपुरी इंडस्ट्री को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। अक्षरा सिंह इस वीडियो में पूरी देशी लुक और अंदाज में  कहती हैं- जो लोग भोजपुरी इंडस्ट्री का नाम खराब कर देते हैं न, उन सबका लबर-लबर बंद कर देंगे। अक्षरा आगे कहती हैं, वैसे तो हम जबरदस्ती का रोमांस के लिए जाने जाते हैं लेकिन यहां जरूरत पड़ी ना तो हमको ऐक्शन भी बराबर करने आता है।

अक्षरा सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस प्रोमो का एक हिस्सा शेयर कर लिखा है कि ऐसा कोई जिला नहीं जो मुझसे हिला नहीं मैं हूं पटना की पारो।Singer अक्षरा सिंह।  बिग बॉस के सेट पर अक्षरा ने कहा कि उनके वूट पर आने की वजह से यूपी-बिहार की लगभग 8 करोड़ जनता वूट पर आ जाएगी।

 

टॅग्स :अक्षरा सिंहभोजपुरीबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल