लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी फिल्म शेर सिंह का दमदार ट्रेलर हुआ लॉन्च, पवन सिंह ने लगाया एक्शन और रोमांस का तड़का

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 17, 2019 16:26 IST

भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। पवन की नई फिल्म शेर सिंह का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देभोजपुरी फिल्म शेर सिंह का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में लीड रोल में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे नजर आने वाले हैं।

भोजपुरी फिल्म शेर सिंह का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में लीड रोल में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे नजर आने वाले हैं। फिल्म को शशांक राय ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। 4 मिनट 10 सेकेंट के ट्रेलर में पवन सिंह का दमदार एक्शन और डायलॉग को पेश किया गया है। खास बात ये है कि फिल्म में आम्रपाली दुबे विलेन बने अशोक समर्थ की बहन का किरदार निभा रही हैं। पवन सिंह फिल्म में आम्रापाली दुबे के बॉडीगार्ड का रोल निभाते नजर आने वाले हैं।

कैसा है ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत पवन सिंह के दमदार एक्शन और डायलॉग से होती है। ट्रेलर देखकर साफ पता लग रहा है कि फिल्म में फैंस को पवन सिंह का निडर वाला रूप देखने को मिलने वाला है। पवन आशोक समर्थ के लिए काम करते नजर आते हैं। इसी बीच एंट्री होती है फिल्म की हीरोइन आम्रपाली दुबे की। शुरुआत में दोनों के बीच नोकझोक देखने को मिलती है। फिर धीरे-धीरे आम्रपाली दुबे की पवन सिंह से प्यार करने लगती हैं। लेकिन पवन सिंह उन्हें कोई भाव नहीं देते हैं।

एक्शन रोमांस का तड़का

आम्रपाली के प्यार में आखिर पवन सिंह भी पड़ जाते हैं। फिर शुरू होती है असली कहानी। अशोक समर्थ को ये बर्दाश नहीं होता है और वह पवन को मारने की कोशिश करते हैं। इसी बीच फैंस को कई शानदार एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। ट्रेलर के आखिरी में पवन सिंह चीता से लड़ाई करते हुए भी नजर आएंगे।फिल्म की पूरी कहानी तो रिलीज होने के बाद ही चलेगी।

फिल्म की शूटिंग कई राज्यों में की गई है। फिल्म शेर सिंह की कहानी वीरू ठाकुर ने लिखी है। ट्रेलर में संगीत की बात करें तो म्यूजिक काफी अच्छा है। वहीं, फिल्म का म्यूजिक छोटे बाबा, मनोज मतलबी और सुमित चंद्रवंशी ने दिया है। 

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो, पवन सिंह,आम्रपाली दुबे, बृजेश त्रिपाठी, अशोक समर्थ, आयुषी तिवारी, संजय वर्मा ,जसवंत कुमार और अजय सूर्यवंशी सहित कई कलाकार हैं।

टॅग्स :पवन सिंहआम्रपाली दुबे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः निशांत कुमार, रामनाथ ठाकुर, हरिवंश नारायण सिंह और पवन सिंह हो सकते प्रत्याशी?, बीजेपी-जदयू ने नाम किए फाइनल?

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः अप्रैल 2026 में 5 सीटें खाली?, उच्च सदन में दिखेंगे पवन सिंह और रीना पासवान?, देखिए विधानसभा में किसके पास कितने विधायक

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल

भोजपुरीभोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला?