लाइव न्यूज़ :

नई फिल्म 'गंगा गीता' की शूटिंग शुरू, डबल रोल में नजर आने वाली हैं रानी चटर्जी, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2022 16:05 IST

फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में शुरू भी हो चुकी है। फिल्म के निर्देशक दिलीप गुलाटी हैं। फिल्म ' गंगा गीता ' की कहानी बेहद महत्वपूर्ण है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म के सेट पर अपने किरदार को लेकर खूब उत्साहित नजर आ रहीं थीं।फिल्म ' गंगा गीता ' में रानी चटर्जी के साथ प्रेम सिंह, रवि यादव और सागर पांडेय मुख्य भूमिका में हैं।

मुंबईः भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी की अदाकारी किसी पहचान की मोहताज नहीं, तभी उनका जलवा भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब देखने को मिलता है। अब खबर है कि रानी अपनी नई फिल्म 'गंगा गीता' में डबल रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को खास तरीके से बनाया जा रहा है।

गंगा और गीता फिल्म के दो अहम किरदार होने वाले हैं, जिसमें रानी चटर्जी के दो अलग शेड्स नज़र आएंगे इसके लिए तैयारियां भी खूब की गईं हैं और अब फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में शुरू भी हो चुकी है। फिल्म के निर्देशक दिलीप गुलाटी हैं और निर्माता कोमल गुलाटी। फिल्म ' गंगा गीता ' की कहानी बेहद महत्वपूर्ण है।

इसमें मेरा किरदार सबों को पसंद आने वाले हैं। मैंने अब तक जितने भी डबल रोल किए हैं, उन सबसे अलग है और नया है। इसमें एक्शन, इमोशन, लव, म्यूजिक और संवाद का बेहतर सामंजस्य देखने को मिलने वाला है। ये कहना है रानी चटर्जी का, जो फिल्म के सेट पर अपने किरदार को लेकर खूब उत्साहित नजर आ रहीं थीं।

उन्होंने कहा कि हमारी टीम बेहद प्रतिभाशाली है। उनके साथ काम करने में बेहद मजा आ रहा है। फिल्म की शूटिंग बड़े स्केल पर हो रही है। इसलिए जब फिल्म थियेटर में आएगी, तो सबको मजा आने वाला है। बस इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। प्रोमिस पिक्चर्स 1997 के बैनर से बन रही फिल्म ' गंगा गीता ' में रानी चटर्जी के साथ प्रेम सिंह, रवि यादव और सागर पांडेय मुख्य भूमिका में हैं।

उनके साथ संजय पांडे और अयाज खान, निरज गुप्ता भी नजर आएंगे। फिल्म में गाने का लिरिक्स दिलीप गुलाटी और संगीत अमन श्लोक का होगा। डीओपी अनिल डंडा हैं। कोरियोग्राफर कैलाश भोर हैं। आर्ट रिशिव विश्वकर्मा का है। प्रोडक्शन सुमीत पांडेय का है। सिंगर मोहन राठौड़, रानी चटर्जी, खुशबू जैन, शिल्पी राज, ममता राउत, मनोरंजन झा और पुष्पा लता हैं।

टॅग्स :रानी चटर्जीउत्तर प्रदेशभोजपुरी सोंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीआकांक्षा दुबे मौत मामले में फिर बढ़ी समर सिंह की मुश्किलें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड