लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी बॉक्स ऑफिसः फिल्म 'फरिश्ता' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, बिहार, यूपी और मुंबई के सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2023 19:20 IST

Bhojpuri Box Office: फिल्म में खेसारीलाल यादव ने पागल का किरदार निभाया है, जो उनके फैंस और भोजपुरी के दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देखेसारीलाल यादव ने जम्मू – कश्मीर से फ़ेसबुक पर लाइव आकर दर्शकों का शुक्रिया भी अदा किया।खेसारीलाल यादव ने कहा कि फिल्म 'फरिश्ता' देखने के लिए सबों को आभार और शुभकामनाएं।

Bhojpuri Box Office: होली पर रिलीज भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव और निर्देशक लाल बाबू पंडित की जोड़ी ने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से धमाल मचा दिया है। उनकी फिल्म 'फरिश्ता' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकार्ड ब्रेक किए हैं और कई नए रिकार्ड बना दिए हैं।

फरिश्ता लगातार बिहार, यूपी और मुंबई के सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। फिल्म हाउसफुल चल रही है। इस फिल्म को होली की छुट्टियों का फायदा मिल रहा है। इस फिल्म में खेसारीलाल यादव ने पागल का किरदार निभाया है, जो उनके फैंस और भोजपुरी के दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है। 

पटना वीणा सिनेमा हाल पहचे निर्देशक लाल बाबू पंडित दर्शको  के साथ सिनेमा और सभी का दिल से बधाई दी दर्शको का फिल्म देखने के लिए। वहीं फिल्म को मिले बम्पर ओपनिंग और लगातार मिल रहे दर्शकों को प्यार की वजह से खेसारीलाल यादव ने जम्मू – कश्मीर से फ़ेसबुक पर लाइव आकर दर्शकों का शुक्रिया भी अदा किया।

खेसारीलाल यादव ने कहा कि फिल्म 'फरिश्ता' देखने के लिए सबों को आभार और शुभकामनाएं। इस फिल्म को देखने के लिए महिलाओं की बड़ी भीड़ उमड़ रही है। हम सबों का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि दर्शक मेरे भगवान हैं और वे काफी बड़ी संख्या में फिल्म देख रहे हैं। इस फिल्म का आपने इंतजार किया और अब आपका प्यार मिल रहा है। ये मेरे सर आँखों पर है।

यह आपका ही फिल्म है, इसे और बड़ा हिट बना दीजिए।  बता दें कि फिल्म फरिश्ता की प्रस्तुति वेब म्यूजिक और निर्माण गंगोत्री स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड ने किया है। फिल्म के निर्माता एसएस रेड्डी और निर्देशक लाल बाबू पंडित हैं।  फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है और संगीत कृष्णा बेदर्दी का है।

लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी और अरविंद तिवारी का है।  फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी आरआर प्रिंस हैं। इफ फिल्म में खेसारी लाल यादव और मेघा श्री के साथ साथ पूजा गांगुली, अमित शुक्ला, श्रद्धा नवल, प्रकाश जैश, सोनू पांडेय, रिंकू भारती और खुशबू यादव मुख्य भूमिका में हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं।

टॅग्स :मुंबईखेसारी लाल यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल