लाइव न्यूज़ :

सुपर हॉट अक्षरा सिंह का नया गाना ' पिया के झुलुफिया' ने बनाया फैंस को दीवाना, हो रहा है वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 07, 2022 1:49 PM

'पिया के झुलुफिया' गाने के रिलीज होने के बाद डेढ़ मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में अक्षरा के साथ करण खन्ना की केमिस्ट्री खूब भा रही है।

Open in App

भोजपुरी की सक्सेस सिंबल अक्षरा सिंह का नया गाना ' पिया के झुलुफिया' आज रिलीज हो गया है। यह गाना टीसीरीज भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है,जिसके बाद यह खूब वायरल भी हो रहा है।

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अक्षरा का क्रेज इस कदर है कि उनके गानों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं और जब गाना रिलीज होता है तो उनके गानों के भी उसके नंबर काफी तेजी से बढ़ते हैं। यही वजह है कि जब गाना ' पिया के झुलुफिया' रिलीज हुआ, उसके बाद से अब तक गाने को डेढ़ मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। 

अक्षरा सिंह ने इस गाने की रिलीज के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट भी किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि एक नई कोशिश आपके लिए हर दिन और भोजपुरी के लिए भी। अक्षरा सिंह भोजपुरी और अपने काम के प्रति बेहद संजीदा रहती हैं। इसलिए उनके काम की हर जगह बेहद सराहना भी होती है और लोग उन्हें खूब पसंद भी करते हैं।  

अक्षरा का गाना ' पिया के झुलुफिया' रिलीज हुआ, तब एक बार फिर से उनके फैंस और और भोजपुरी संगीत प्रेमी उनके इस गाने पर खूब गदगद हैं और उसे बार-बार सुन भी रहे हैं। इस भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में अक्षरा के साथ करण खन्ना की केमिस्ट्री खूब भा रही है। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह जबकि लिरिक्स विक्की रोशन का है। कोरियोग्राफी डैनी और कुंजन ने की है।

टॅग्स :भोजपुरी गानाअक्षरा सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअपने घर में मृत पाई गईं भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे, मौत से कुछ घंटे पहले व्हाट्सएप पर अपलोड किया था स्टेटस

भोजपुरीBhojpuri Song: 'अंजोर करे इंडिया में', आम्रपाली दुबे और निरहुआ के वीडियो ने मचाया गदर, बार-बार देखा जा रहा है...

भोजपुरीशिल्पी राज के गायन में 'छम्मा छम्मा' के भोजपुरी संस्करण ने शानदार शुरुआत की, शीर्ष पर पहुंचा

भोजपुरीPawan Singh: लाखन सिंह के किरदार में दिखेंगे पवन सिंह, गोरखपुर में शुरू हुई शूटिंग

भोजपुरीखेसारी लाल को लेकर फिल्म बना चुके निर्माता आनन्द रुंगटा ने नई फिल्म का किया ऐलान!, दर्जनों हास्य कलाकारों को लेकर कॉन्सेप्ट तैयार

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीBhojpuri film: टनाटन भोजपुरी यूट्यूब के छोटू बाबू का मुम्बई में दिल का दौरा पड़ने से निधन, खेसारी लाल यादव ने दुःख व्यक्त किया

भोजपुरीGorakhpur Ravi Kishan: सीएम योगी के शहर गोरखपुर में अयोध्या के श्रीराम को फिल्माएंगे सांसद रवि किशन!

भोजपुरीRaksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर बेहद खास संगीत, 'रखिया बन्हाल' हुई रिलीज, देखें वीडियो

भोजपुरीBhojpuri Movie FASAL 2023: किसान संघर्ष की कहानी है "फसल ", कुछ अलग रूप में दिखेंगे दिनेश यादव, जानें कहानी और देखें वीडियो

भोजपुरीBhojpuri Movie FASAL: 'फसल' लेकर आ रहे हैं निरहुआ, आम्रपाली दुबे संग जमाएंगे रंग, 10 अगस्त को ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज