लाइव न्यूज़ :

तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, देश के लिए सिल्वर किया पक्का

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: August 24, 2019 15:23 IST

पीवी सिंधु के नाम बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में दो सिल्वर के नाम दो ब्रॉन्ज मेडल भी है।

Open in App

दो बार की रजत पदक विजेता विजेता पीवी सिंधु बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में चाइना की Chen Yufei को 21-7, 21-14 से मात देकर रजत पदक पक्का कर लिया है।

24 साल की भारतीय खिलाड़ी अब रविवार को थाईलैंड की 2013 की विश्व चैम्पियन रतचानोक इंतानोन और जापान की 2017 की विजेता नोजोमी ओकुहारा के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से भिड़ेंगी। 

ओलंपिक रजत पदकधारी सिंधु का मैच से पहले चेन के खिलाफ रिकार्ड 5-3 का था। उन्होंने शुरू में तेजी से बढ़त बनाई। सिंधु ने तेज तर्रार शाट से कमजोर रिटर्न का फायदा उठाया और अपनी प्रतिद्वंद्वी को पस्त किया। 

पहले ब्रेक में सिंधु ने 11-3 की बढ़त बनाई हुई थी। चेन का मुश्किल का दौर जारी रहा और वह लाइन से चूकती, जिससे भारतीय खिलाड़ी ने मनमुताबिक अंक हासिल किये। इस तरह पहला गेम आसानी से जीत लिया। 

दूसरे गेम में चेन ने हालांकि बेहतर शुरपआत की और दोनों खिलाड़ी 3-3 की बराबरी पर थी, लेकिन चीनी खिलाड़ी की गलतियां जारी रहीं जिससे सिंधू ने बढ़त 10-6 कर ली। सिंधु ने चेन के बैकहैंड की कमजोरी का फायदा उठाया और ब्रेक तक 11-7 से आगे हो ली। भारतीय खिलाड़ी ने रैलियों के दौरान प्रतिद्वंद्वी को जरा भी मौका नहीं दिया और इन प्रयासों का उसे फल मिला। चेन ने कई अनफोर्स्ड गलतियां की और सिंधु ने जल्द ही बढ़त 17-9 कर ली और इसे भी जीत लिया। 

सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना पांचवां मेडल पक्का कर लिया था। इससे पहले लगातार दो बार सिंधु को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। सिंधु के नाम बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में दो सिल्वर के नाम दो ब्रॉन्ज मेडल भी है।

इससे पहले सिंधु ने महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी चीनी ताइपे की ताई जू यिंग को एक घंटे 10 मिनट तक चले मुकाबले में 12-21, 23-21, 21-19 से पराजित किया।

टॅग्स :पी वी सिंधुइंडियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला