लाइव न्यूज़ :

पारुपल्ली कश्यप और मुग्धा अग्रे सिंगापुर ओपन के मुख्य दौर में

By भाषा | Updated: April 9, 2019 21:06 IST

भारत के पारुपल्ली कश्यप और मुग्धा अग्रे ने मंगलवार को यहां सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्रमश: पुरुष और महिला एकल के मुख्य ड्रा में जगह बनाई।

Open in App

सिंगापुर, नौ अप्रैल। भारत के पारुपल्ली कश्यप और मुग्धा अग्रे ने मंगलवार को यहां सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्रमश: पुरुष और महिला एकल के मुख्य ड्रा में जगह बनाई। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2014 के स्वर्ण पदक विजेता कश्यप ने क्वालीफिकेशन के अंतिम दौर में जापान के यु इगाराशी को 15-21 21-16 22-20 से हराकर मुख्य ड्रा में प्रवेश किया।

कश्यप ने क्वालीफिकेशन के पहले दौर में मलेशिया के जून वेई चीम को 21-5 14-21 21-17 से हराया था। कश्यप पुरुष एकल के मुख्य वर्ग के पहले दौर में बुधवार को डेनमार्क के रासमुस गेम्के से भिड़ेंगे। युवा मुग्धा ने भी महिला एकल क्वालीफिकेशन दौर के मैच में अमेरिका की लारेन लैम के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 16-21 21-14 21-15 की जीत के साथ मुख्य ड्रा में जगह बनाई।

मुग्धा बुधवार को मुख्य ड्रॉ के पहले दौर के मुकाबले में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से भिड़ेंगी। भारत की अर्जुन एमआर और श्लोक रामचंद्रन की पुरुष युगल जोड़ी को पहले दौर में डेनमार्क के किम एस्ट्रूप और एंडर्स स्कारूप रासमुसेन की डेनमार्क की छठी वरीय जोड़ी के खिलाफ 11-21 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। नरेंद्रन बालासुब्रमण्यन गीता और राफेल शेरोन की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी मुख्य ड्रा में जगह बनाने में नाकाम रही।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला