लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर ओपन में भारत का अभियान समाप्त, ओकुहारा ने सेमीफाइनल में दी सिंधू को मात

By भाषा | Updated: April 13, 2019 17:20 IST

सिंधू ने पिछली दो भिड़ंत में ओकुहारा को पराजित किया था और अब उनका रिकार्ड 7-6 हो गया है। इन दोनों के बीच 2017 विश्व चैम्पियनशिप का फाइनल 110 मिनट तक रहा था और इसे बैडमिंटन के इतिहास में महिला एकल के सर्वश्रेष्ठ मुकाबलों में से एक माना जाता है।

Open in App

पीवी सिंधू शनिवार को सिंगापुर ओपन के महिला एकल सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन नोजोमी ओकुहारा को चुनौती दिये बिना ही पराजित हो गईं जिससे भारत का अभियान भी समाप्त हो गया। रियो ओलंपिक की रजत पदकधारी सिंधू को एकतरफा मुकाबले में दुनिया की तीसरे नंबर की जापानी खिलाड़ी ओकुहारा से 7-21 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।

सिंधू ने पिछली दो भिड़ंत में ओकुहारा को पराजित किया था और अब उनका रिकार्ड 7-6 हो गया है। इन दोनों के बीच 2017 विश्व चैम्पियनशिप का फाइनल 110 मिनट तक रहा था और इसे बैडमिंटन के इतिहास में महिला एकल के सर्वश्रेष्ठ मुकाबलों में से एक माना जाता है। इस मैराथन विश्व चैम्पियनशिप फाइनल के बाद से सिंधू और ओकुहारा एक दूसरे से छह बार भिड़ चुकी हैं तथा इस भारतीय ने चार बार जीत हासिल की है, लेकिन शनिवार को सिंधू पूरी तरह से फॉर्म से बाहर दिखीं और मैच में 15 मिनट बाद ही वह कई सहज गलतियों से पस्त दिखीं।

इस तरह उन्होंने पहला गेम गंवा दिया। वहीं फार्म में चल रही ओकुहारा ने बेहतरीन नियंत्रण दिखाया और उन्होंने आराम से जीत हासिल की। अब ओकुहारा का सामना दुनिया की नंबर एक चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताई जु यिंग से होगा, जिन्होंने अकाने यामागुची को 15-21 24-22 21-19 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला