लाइव न्यूज़ :

सिंधू और लक्ष्य ऑल इंग्लैंड के क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: March 18, 2021 21:51 IST

Open in App

बर्मिंघम, 18 मार्च लक्ष्य सेन गुरुवार को ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बने जबकि ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधू ने आसान जीत के साथ अंतिम आठ में प्रवेश किया।

मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधू ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करके महिला एकल के दूसरे दौर के एकतरफा मैच में डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसेन को 21-8, 21-8 से करारी शिकस्त दी। उनका अगला मुकाबला जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची से होगा।

इससे पहले अल्मोड़ा के रहने वाले 19 साल के लक्ष्य ने फ्रांस के थॉमस रूक्सेल को 21-18 21-16 से शिकस्त दी। लेकिन एच एस प्रणय और बी साई प्रणीत की जोड़ी को पुरुष एकल के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा।

लक्ष्य ने 2019 में पांच खिताब जीते थे, अब उनका सामना नीदरलैंड के मार्क कालजोऊ के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

वह एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप खिताब, विश्व जूनियर चैम्पियनशिप का कांस्य और युवा ओलंपिक खेलों का रजत पदक भी जीत चुके हैं।

शीर्ष 10 रैंकिंग में में रह चुके प्रणय हालांकि दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी केंटो मोमोटा की बाधा पार नहीं कर सके। जापान का यह खिलाड़ी दुर्घटना के बाद पहला टूर्नामेंट खेल रहा है जिसके कारण पिछले साल उन्हें आंख की सर्जरी करानी पड़ी थी।

भारतीय खिलाड़ी को 48 मिनट तक चले मुकाबले में मोमोटा से 15-21 14-21 से हार मिली। दूसरी तरफ प्रणीत पहला गेम जीतने के बावजूद डेनमार्क के विक्टर एक्सलसेन से 21-15, 12-21, 12-21 से हार गये।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी भी टूर्नामेंट से बाहर हो गयी, उन्हें शुरूआती दौर में जापान के युकी कानेको और मिसाकी मातसुटोमो से 19-21 9-21 से हार का सामना करना पड़ा।

पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल को बुधवार को चोट लगने के कारण अपने शुरूआती महिला एकल मैच से हटने लिये बाध्य होना पड़ा था जबकि चार पुरूष खिलाड़ियों ने दूसरे दौर में प्रवेश किया था।

साइना को दायीं जांघ में परेशानी हो रही थी जिससे उन्होंने बुधवार की रात को डेनमार्क की सातवीं वरीयता प्राप्त मिया ब्लिचफेल्ट के खिलाफ शुरूआती दौर के मैच में रिटायर होने का फैसला किया, तब वह 8-21 4-10 से पिछड़ रही थीं।

पुरूष एकल में समीर वर्मा ने ब्राजील के यगोर कोल्हो को 21-11 21-19 से पराजित किया था। समीर का सामना डेनमार्क के तीसरे वरीय एंडर्स एंटोनसेन से होगा और यह भारतीय खिलाड़ी जनवरी में टोयोटा थाईलैंड ओपन में मिली करीबी हार का बदला चुकता करना चाहेगा।

मिश्रित युगल में प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी को शुरूआती दौर में डेनमार्क के रास्मस एस्पर्सन और क्रिस्टिन बुश की जोड़ी से 15-21 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला