लाइव न्यूज़ :

सौरभ वर्मा चीनी ताइपे ओपन के दूसरे दौर में, महिलाओं की चुनौती समाप्त

By भाषा | Updated: September 4, 2019 19:44 IST

मध्यप्रदेश के 26 बरस के राष्ट्रीय चैम्पियन वर्मा ने 38 मिनट में दुनिया के 44वीं रैकिंग वाले खिलाड़ी को 22-20, 21-13 से हराया।

Open in App

पूर्व चैम्पियन सौरभ वर्मा ने 5,00,000 डॉलर ईनामी राशि के चीनी ताइपे ओपन में शानदार शुरुआत करते हुए जापान के काजूमासा सकाइ को सीधे गेम में हराकर पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

मध्यप्रदेश के 26 बरस के राष्ट्रीय चैम्पियन वर्मा ने 38 मिनट में दुनिया के 44वीं रैकिंग वाले खिलाड़ी को 22-20, 21-13 से हराया। पिछले महीने हैदराबाद ओपन जीतने वाले वर्मा विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट में अकेले भारतीय बचे हैं।

इससे पहले रिया मुखर्जी महिला एकल में, जबकि अपर्णा बालन और प्राजक्ता सावंत महिला युगल के पहले दौर में हारकर बाहर गईं। रिया को थाईलैंड की सुपनिदा केटहोंग ने 19-21, 21-11, 21-13 से मात दी। वहीं अपर्णा और प्राजक्ता को चेंग यु पेइ और जुआंग टी रेन ने 21-19, 21-23, 21-15 से हराया।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला