लाइव न्यूज़ :

जापानी बैडमिंटन खिलाड़ी मोमोटा को अस्पताल से मिली छुट्टी, रोड एक्सीडेंट में हो गई थी ड्राइवर की मौत

By भाषा | Updated: January 15, 2020 16:04 IST

यह दुर्घटना तब हुई जब सोमवार को तड़के कुआलांलपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर जाते हुए उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी केंटो मोमोटा को बुधवार को मलेशिया के अस्पताल से छुट्टी मिल गयी।दो दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में मोमोटा के ड्राइवर की मौत हो गई थी।

शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी केंटो मोमोटा को बुधवार को मलेशिया के अस्पताल से छुट्टी मिल गयी और वह अपने देश जापान के लिये रवाना हो गए। दो दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में उनके ड्राइवर की मौत हो गई थी और वह घायल हो गए थे जिसके उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती थे। उनके चेहरे पर और शरीर पर चोटें आयी हैं।

यह दुर्घटना तब हुई जब सोमवार को तड़के कुआलांलपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर जाते हुए उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। मलेशिया बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष नोर्जा जकारिया ने एएफपी से कहा, ‘‘मोमोटा को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। वह आज सुबह जापान के लिये रवाना हो रहे हैं।’’

मोमोटा ने गहरी रंग की कैप पहनी हुई थी और चेहरा ढका हुआ था। उनके अलावा एक सहायक कोच, फिजियोथेरेपिस्ट और बैडमिंटन अधिकारियों को भी मामूली चोटें लगी हैं। इस दुर्घटना को मोमोटा की इस साल की टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिये बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।

जापान बैडमिंटन संघ के महासचिव किन्जी जेनिया ने कहा कि अब मोमोटा 11 मार्च से शुरू होने वाली आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में वापसी की कोशिश करेंगे। पिछले साल मोमोटा ने रिकार्ड 11 खिताब अपनी झोली में डाले थे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला