लाइव न्यूज़ :

Indonesia Open: अकाने यामागुची से होगा सिंधू का खिताबी मुकाबला, पिछली 4 भिड़ंत में भारी पड़ी हैं भारतीय शटलर

By भाषा | Updated: July 20, 2019 18:31 IST

ऑस्ट्रेलिया, स्विस और ऑल इंग्लैंड ओपन जीत चुकी चेन इस सत्र में बेहतरीन खेल रही हैं, वह पहले गेम में अच्छा खेलीं, लेकिन सिंधू ने जल्द ही संभलते हुए शुरुआती गेम अपने नाम किया।

Open in App

ओलंपिक रजत पदकधारी पीवी सिंधू ने शनिवार को ऑल इंग्लैंड चैम्पियन चेन युफेई पर सीधे गेम में जीत से इंडोनेशिया ओपन बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। सिंधू इस सत्र में थोड़ा जूझ रही हैं, लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्र के पहले फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने सत्र के पहले फाइनल में दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी चेन को 21-19 21-10 से शिकस्त दी।

दुनिया की पांचवें नंबर की भारतीय खिलाड़ी इस साल सिंगापुर और इंडिया ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंची थी। अब फाइनल में उनका सामना जापान के चौथे वरीय अकाने यामागुची से होगा। सिंधू का यामागुची पर जीत का रिकॉर्ड 10-4 है, जिन्हें वह पिछली चार भिड़ंत में हरा चुकी हैं।

ऑस्ट्रेलिया, स्विस और ऑल इंग्लैंड ओपन जीत चुकी चेन इस सत्र में बेहतरीन खेल रही हैं, वह पहले गेम में अच्छा खेलीं, लेकिन सिंधू ने जल्द ही संभलते हुए शुरुआती गेम अपने नाम किया। इसके बाद सिंधू ने दूसरे गेम में दबदबा बनाया और इसे भी जीत लिया।

मैच लंबी रैली से शुरू हुआ लेकिन सिंधू 4-7 से पिछड़ रही थी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने लगातार पांच अंक जुटाए, जिसमें चेन दो खराब शाट खेलीं। लेकिन चीन की खिलाड़ी फिर भी ब्रेक तक 11-10 से बढ़त बनाये रहीं। ब्रेक के बाद सिंधू ने अंत के आठ में सात अंक जुटाकर शुरुआती गेम जीता। दूसरे गेम में चेन ने 4-0 की बढ़त बना ली, पर जल्द ही सिंधू ने जोरदार स्मैश से शिंकजा कस लिया। सिंधू 16-8 से आगे चल रही थी, जिसके बाद चेन के पास उनके शाट का जवाब नहीं था। इस तरह भारतीय खिलाड़ी फाइनल में पहुंच गई।

टॅग्स :पी वी सिंधुइंडियाइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला