लाइव न्यूज़ :

ईएसपीएन पुरस्कार: सिंधू और नीरज साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, जानें अवॉर्ड विजेताओं की पूरी लिस्ट

By भाषा | Updated: April 5, 2019 17:27 IST

ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू और भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को शुक्रवार को ईएसपीएन इंडिया मल्टी-स्पोर्ट्स अवार्ड में 2018 के लिए साल का सर्वश्रेष्ठ महिला और पुरुष खिलाड़ी चुना गया।

Open in App

मुंबई, पांच अप्रैल। ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू और भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को शुक्रवार को ईएसपीएन इंडिया मल्टी-स्पोर्ट्स अवार्ड में 2018 के लिए साल का सर्वश्रेष्ठ महिला और पुरुष खिलाड़ी चुना गया। सिंधू को इस पुरस्कार के लिए पिछले सत्रांत चीन में खेले गये बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर चैम्पियन बनने पर चुना गया।

नीरज ने राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा पिछले साल 88.06 मीटर भाला फेंककर राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी कायम किया था। लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतने वाली साइना नेहवाल को ‘साल की वापसी करने वाले खिलाड़ी’ के पुरस्कार के लिए चुना गया। इस बैडमिंटन खिलाड़ी ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक हासिल किया था।

भारतीय निशानेबाजी टीम के कोच जसपाल राणा को ‘साल का सर्वश्रेष्ठ कोच’ पुरस्कार के लिए चुना गया। उनके मार्गदर्शन में भारत ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 16 पदक जीते थे। राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टेनिस टीम को ‘साल की सर्वश्रेष्ठ टीम’ पुरस्कार के लिए चुना गया।

भारतीय खेलों में ‘साल का सर्वश्रेष्ठ क्षण’ पुरस्कार का चयन दर्शकों के मतदान से हुआ और एशियाई खेलों में चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम ने इसमें बाजी मारी। ईएसपीएन मल्टी-स्पोर्ट पुरस्कारों में 11 श्रेणियों में खिलाड़ियों को पुरस्कार दिये जा रहे जिनमें से 10 श्रेणियों के विजेताओं का चयन 14 सदस्यीय स्वतंत्र जूरी ने किया हैं।

चयन समिति में अभिनव बिंद्रा, राहुल बोस, चेतन बबूर, आशीष बल्लाल, मनीषा मल्होत्रा, निशा मिलेट, अश्विनी नाचप्पा, अपर्णा पोपट, रेनेडी सिंह, देवराजन वेंकटेशन और रोहित बृजनाथ शामिल हैं।

पुरस्कार विजेता:

साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (पुरुष) - नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स)साल की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (महिला) - पीवी सिंधू (बैडमिंटन)साल की सर्वश्रेष्ठ वापसी करने वाली खिलाड़ी - साइना नेहवाल (बैडमिंटन)साल के सर्वश्रेष्ठ कोच - जसपाल राणा (निशानेबाजी)साल के उभरते हुए खिलाड़ी - सौरभ चौधरी (निशानेबाजी)साल की सर्वश्रेष्ठ टीम - महिला टीम (टेबल टेनिस)साल का सर्वश्रेष्ठ मुकाबला - अमित पंघाल बनाम हसनबॉय दुस्मतोव (मुक्केबाजी)साल की सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी - एकता भ्यान (पैरा-एथलेटिक्स)खेलों में ‘साल का सर्वश्रेष्ठ क्षण’- महिलाओं की 4x400 मीटर रिले टीम का स्वर्ण पदक जीतनालाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड - प्रदीप कुमार बनर्जी (फुटबॉल)

टॅग्स :पी वी सिंधुनीरज चोपड़ासाइना नेहवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

भारतWorld Championships: नीरज चोपड़ा 8वें स्थान पर रहे, 7 साल में पहली बार पदक से चूके

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला