लाइव न्यूज़ :

कैंसर से जूझने वाले मलेशियाई बैडमिंटन स्टार ली चोंगे वेई ने किया संन्यास का ऐलान

By भाषा | Updated: June 13, 2019 15:40 IST

Lee Chong Wei: मलेशिया के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई ने गुरुवार को संन्यास लेने का ऐलान कर दिया, कैंसर से जूझने वाले वेई संन्यास के ऐलान के समय भावुक हो गए

Open in App

पुत्राजाया (मलेशिया), 13 जून: कैंसर से जूझने वाले बैडमिंटन स्टार ली चोंग वेई ने गुरुवार को संन्यास लेने की घोषणा की जिससे एक बेहतरीन करियर का भी अंत हो गया जिसमें उन्होंने कई खिताब जीते लेकिन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने का उनका सपना अधूरा ही रह गया। ली यहां संवाददाता सम्मेलन में संन्यास की घोषणा करते समय भावुक हो गये और उनकी आंखें नम हो गयी।

इस 36 वर्षीय स्टार ने कहा, 'मैंने भारी मन से संन्यास लेने का फैसला किया है। मैं वास्तव में इस खेल को बहुत चाहता हूं लेकिन यह काफी दमखम वाला खेल है। मैं पिछले 19 वर्षों में सहयोग और समर्थन के लिये सभी मलेशियावासियों का आभार व्यक्त करता हूं।' 

दो बच्चों के पिता ली को पिछले साल नाक के कैंसर का पता चला था जो शुरुआती चरण में था। इसके बाद उन्होंने ताइवान में उपचार कराया और कहा कि वह वापसी करने के लिये बेताब हैं। उन्होंने हालांकि अप्रैल से अभ्यास नहीं किया और कई समय सीमाएं तय करने और उन्हें पूरा नहीं कर पाने के कारण अगले साल तोक्यो ओलंपिक में खेलने की उनकी उम्मीदें क्षीण पड़ गयी थी।

ओलंपिक में तीन बार के रजत पदक विजेता ली ने कहा कि वह अब विश्राम करके अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे तथा यहां तक अपनी पत्नी को ‘हनीमून’ पर ले जाएंगे क्योंकि 2012 में शादी के बाद वह लगातार इसे टालते रहे थे। 

टॅग्स :बैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

भारतमलेशिया मास्टर्स सुपर 500ः फाइनल में 11-21 9-21 से हारे किदाम्बी श्रीकांत, विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग ने दी मात

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला