लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स 2018: महिला एकल में सिंधु-साइना को आसान ड्रॉ मिला, कल से शुरू होंगे मुकाबले

By भाषा | Updated: August 22, 2018 20:22 IST

पुरूष एकल में किदाम्बी श्रीकांत को पहले राउंड में बाई मिली है लेकिन उनका प्री क्वॉर्टर फाइनल में ऑल इंग्लैंड चैंपियन वांग जू वेई से सामना हो सकता है।

Open in App

जकार्ता, 22 अगस्त: एशियाई खेलों में साइना नेहवाल और पी वी सिंधु को महिला एकल के ड्रॉ के अलग अलग हिस्से में जगह दी गयी है और दोनों के बीच भिड़ंत फाइनल में ही हो सकती है। कल से महिला एकल स्पर्धा शुरू होगी। तीसरी वरीयता सिंधु अपने अभियान की शुरूआत वियतनाम की थि ट्रांग वू के खिलाफ जबकि साइना ईरान की सोराया अघाईहजियाघा के खिलाफ करेंगी।

सिंधु का सेमीफाइनल तक का सफर आसान होने की उम्मीद है जहां वह दूसरी वरीयता प्राप्त जापान की अकाने यामागुची से भिड़ सकती हैं। सिंधु ने टीम स्पर्धा में यामागुची को हराया था। साइना आगे थाइलैंड की चौथी वरीय रात्नाचोक इंतानोन से भिड़ सकती है।

पुरूष एकल में किदाम्बी श्रीकांत को पहले राउंड में बाई मिली है लेकिन उनका प्री क्वॉर्टर फाइनल में ऑल इंग्लैंड चैंपियन वांग जू वेई से सामना हो सकता है। वह दूसरे राउंड में हांगकांग के वोंग विंग कि विंसेंट से भिड़ेंगे। एच एस प्रणय को भी पहले राउंड में बाई मिली है और वह पहला मैच थाइलैंड के कांताफोन वांगचारोएन से खेलेंगे। लेकिन आगे उनकी राह आसान नहीं होगी क्योंकि उनके हाफ में केनो मोमोटा और चेन लोंग जैसे खिलाड़ी हैं।

अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी महिला युगल में हांगकांग की नग विंग युंग और यूएंग नगा टिंग की जोड़ी से भिड़ेंगी। सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरूष युगल जोड़ी हांगकांग के चुंग योनी और ताम चुन हेइ की जोड़ी के खिलाफ खेलेगी।

टॅग्स :एशियन गेम्सपी वी सिंधुसाइना नेहवालकिदांबी श्रीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला