लाइव न्यूज़ :

पूर्व बैडमिंटन कोच का बयान, ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को परीक्षण के बाद मिले प्रैक्टिस की इजाजत

By भाषा | Updated: March 17, 2020 18:00 IST

तेलंगाना और कर्नाटक सरकारों के दिशानिर्देशों के कारण हैदराबाद में पुलेला गोपीचंद अकादमी और बेंगलुरू में प्रकाश पादुकोण अकादमी दो सप्ताह के लिये बंद कर दी गई हैं।

Open in App

कोविड-19 महामारी के कारण सभी खेल गतिविधियां बंद हैं और ऐसे में भारत के पूर्व मुख्य बैडमिंटन कोच विमल कुमार ने मंगलवार को सरकार से आग्रह किया कि वह ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जरूरी परीक्षण के बाद खेलने की अनुमति दे।

तेलंगाना और कर्नाटक सरकारों के दिशानिर्देशों के कारण हैदराबाद में पुलेला गोपीचंद अकादमी और बेंगलुरू में प्रकाश पादुकोण अकादमी दो सप्ताह के लिये बंद कर दी गई हैं। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पी वी सिंधू, पुरुष एकल खिलाड़ी बी साई प्रणीत और पुरुष युगल जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरंड्डी ने अब तक टोक्यो ओलंपिक में अपनी जगह सुरक्षित की है।

विमल ने कहा, ‘‘मुझे खेल समुदाय के लिये बुरा लग रहा है। वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हैं और आम जनता से इतर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है। इसलिए मुझे लगता है कि सरकार को ओलंपिक में जगह बना चुके खिलाड़ियों के परीक्षण करके उन्हें अभ्यास की अनुमति देनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह किसी और वर्ष होता तो मैं ऐसा नहीं कहता लेकिन यह ओलंपिक वर्ष है और यह चार साल बाद आता है। इसलिए उनके नियमित परीक्षण करते रहो और यहां तक कि अगर किसी का परीक्षण पॉजीटिव पाया जाता है तब भी वह दो सप्ताह में उबर जाएगा।’’

विश्व स्तर पर इस महामारी के कारण अब तक 7000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 175,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं। भारत में 100 से अधिक लोग संक्रमित पाये गये हैं और तीन की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :इंडियाटोक्यो ओलंपिक 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला