लाइव न्यूज़ :

बेइवेन झेंग को सीधे गेम में दी मात, इंग्लैंड ओपन के दूसरे दौर में पहुंची पीवी सिंधु

By भाषा | Updated: March 11, 2020 19:00 IST

दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिला और एक समय स्कोर 16-16 से बराबर था, लेकिन सिंधु ने लगातार पांच अंक के साथ गेम और मैच जीत लिया।

Open in App

भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने बुधवार को अमेरिका की बेइवेन झेंग को सीधे गेम में हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई। छठी वरीय और दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने दुनिया की 14वें नंबर की अमेरिकी खिलाड़ी को 42 मिनट चले मुकाबले में 21-14 21-17 से हराया।

दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिला और एक समय स्कोर 16-16 से बराबर था, लेकिन सिंधु ने लगातार पांच अंक के साथ गेम और मैच जीत लिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह 10वां मुकाबला था और इस जीत के साथ सिंधू ने अपनी जीत-हार का रिकॉर्ड 6-4 कर दिया।

दोनों खिलाड़ियों के बीच पिछली भिड़ंत कोरिया ओपन के दौरान हुई थी और तब अमेरिकी खिलाड़ी ने तीन गेम में जीत दर्ज की थी। सिंधू अब क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए कोरिया की सुंग जी ह्युन से भिड़ेगी। प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी को सी वेई झेंग और या कियोंग हुआंग की चीन की शीर्ष वरीय जोड़ी के खिलाफ तीन गेम में 13-21, 21-11, 17-21 से हार झेलनी पड़ी।

टॅग्स :पी वी सिंधुइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला