लाइव न्यूज़ :

कार, बाइक का बीमा रिन्यू कराने के लिए जरूरी होगा ये कागज, इसके बिना नहीं बनेगा काम

By रजनीश | Updated: August 22, 2020 10:27 IST

आईआरडीएआई ने परिपत्र में कहा है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने दिल्ली-एनसीआर को लेकर इस संबंध में आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर चिंता जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने 2018 में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए बीमा कंपनियों को निर्देश दिया था कि वैध पीयूसी के बिना वाहनों का बीमा रिन्यू न किया जाए।ऐेस में बीमा कंपनियां सुनिश्चित करें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का ईमानदारी से पालन हो।

वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण पाने में देश को ऐसी सफलता नहीं हासिल हो रही है जिस तरह से इस पर रोक लगनी चाहिए। वहानों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए प्रचलित पेट्रोल डीजल ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए अन्य ईंधन विकल्पों पर भी काम किया जा रहा है। इनमें सीएनजी, एचसीएनजी, इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रमुख हैं। 

लेकिन अब नए नियम के मुताबिक एक प्रावधान यह भी किया गया है कि बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र वाले वाहनों का बीमा भी रिन्यू नहीं किया जाएगा। बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकारण (आईआरडीएआई) ने इस संबंध में सभी बीमा कंपनियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। 

इसमें कहा गया है कि कंपनियां बीमा पॉलिसियों के रिन्यूअल के वक्त पॉलिसीधारकों से अनिवार्य रूप से वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) की मांग करें। खासतौर पर इस नियम को दिल्ली एनसीआर में मानने पर ज्यादा जोर दिया गया है।

आईआरडीएआई ने परिपत्र में कहा है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने दिल्ली-एनसीआर को लेकर इस संबंध में आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर चिंता जताई है। ऐेस में बीमा कंपनियां सुनिश्चित करें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का ईमानदारी से पालन हो।

कोर्ट ने 2018 में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए बीमा कंपनियों को निर्देश दिया था कि वैध पीयूसी के बिना वाहनों का बीमा रिन्यू न किया जाए। संशोधित मोटर वाहन अधिनियम 2019 के अनुसार भी वाहन धारक को पीयूसी रखना अनिवार्य है।

हालांकि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मजबूत और व्यापक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो जाने पर पेट्रोल चलित कारों में कमी तो आ सकती है क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहन अभी अपने शुरुआती दौर में हैं लेकिन समय के साथ इनकी गुणवत्ता, रेंज औऱ कीमत में भी कमी आ रही है। ऐसे में संभावना है कि आने वाले समय में 10 लाख तक की रेंज में भी बेहतरीन इलेक्ट्रिक कारें लोगों को मिल सकें।

इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ अभी एक और बड़ी समस्या उनकी चार्जिंग को लेकर है लेकिन कंपनियां फास्ट चार्जिंग और पेट्रोल पंपों की तर्ज पर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने पर काम कर रही हैं। इससे आने वाले समय में हो सकता है कि जितना समय अभी लोगों को कार में पेट्रोल फुल कराने में लगता है उतने ही समय में लोगों की कार इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज हो जाएं।

टॅग्स :बीमाकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें