लाइव न्यूज़ :

शाओमी ने लॉन्च की इलेक्ट्रिक साइकल, फुल चार्ज पर 40 किलोमीटर तक तय करेगी सफर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2019 10:49 IST

इस इलेक्ट्रिक साइकल को एक बार फुल चार्ज कर 40 किलोमीटर तक का सफर आसानी से किया जा सकता है। साइकल की अधिकतम स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Open in App
ठळक मुद्देसाइकल में प्योर पेडल, बूस्ट और इलेक्ट्रिक तीन राइडिंग मोड दिये गये हैं।फिलहाल इस साइकल को भारत में लॉन्च नहीं किया गया है।

स्मार्टफोन सहित अन्य लाइफस्टाइल प्रॉडक्ट लॉन्च करने वाली कंपनी Xiaomi ने अब इलेक्ट्रिक साइकल भी लॉन्च किया है। इस साइकल को Qicycle इलेक्ट्रिक नाम दिया गया है। यह साइकल कंपनी की ही Qicycle EF1 फोल्डेबल बाइक की तरह है। हाल ही में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक साइकल को सेकंड जेनरेशन मॉडल भी कहा जा रहा है।

शाओमी की नई इलेक्ट्रिक साइकल का डिजाइन सिंपल है। इसके हैंडलबार में एक लाइट सेंसिटिव डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में गियर, स्पीड, बैट्री, लाइट्स और चार्जिंग जैसी डिटेल दिखती हैं। डिस्प्ले में ऑटो ब्राइटनेस फीचर है जो रात में ब्राइटनेस को अपने आप कम कर देता है।

साइकल में प्योर पेडल, बूस्ट और इलेक्ट्रिक तीन राइडिंग मोड दिये गये हैं। इसके हैंडल के लेफ्ट साइड पॉवर स्विच, हॉर्न स्विच और गियर कम ज्यादा करने वाले स्विच दिये गये हैं। साइकल के राइट साइड में ही एक ऐसा स्विच भी दिया गया है जिसकी मदद से साइकल को इलेक्ट्रिक मोड में चलाया जाता है।

एक बार चार्ज करने पर साइकल से 40 किलोमीटर तक का सफर किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक साइकल में 5.2Ah की लीथियम बैट्री दी गई है। यह बैट्री फुल चार्ज होने में 3:30 घंटे का समय लेती है। इस साइकल के स्पीड की बात करें तो यह 25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलने में सक्षम है।  

साइकल में दिये गये ब्रेक की बात करें तो 20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड में चल रही बाइक में यदि ब्रेक लगाया जाए तो 3 मीटर की दूरी पर जाकर साइकल रुकेगी। आगे की तरफ साइकल में LED लाइट और पीछे की तरफ रेड वॉर्निंग लाइट दी गई है। इसकी कीमत लगभग 30,000 रुपये है लेकिन भारत में इस साइकल के लॉन्च होने की अभी कोई जानकारी नहीं है।

टॅग्स :शाओमीइलेक्ट्रिक व्हीकल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

कारोबारक्या है पीएम ई-ड्राइव योजना?, 9.6 लाख रुपये तक प्रोत्साहन, कैसे उठाएं फायदा, जानिए नियम

कारोबारElectric vehicle market: 2030 तक 2000000 करोड़ रुपये का बाजार?, नितिन गडकरी ने कहा- 50000000 नौकरियों का सृजन

कारोबारTelangana Government:  बधाई हो, जल्दी कीजिए?, इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद और पंजीकरण पर 31 दिसंबर 2026 तक रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क में 100 प्रतिशत छूट

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें