लाइव न्यूज़ :

विराट कोहली की पहली ऑडी फिलहाल इस वजह से पुलिस स्टेशन में बंद है, तस्वीरें आई सामने

By अनुराग आनंद | Updated: December 13, 2020 12:47 IST

विराट कोहली की पहली ऑडी कार पुलिस स्टेशन में खड़ी है। इसके फोटो को सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद लोग हैरान हैं और वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसागर ठक्कर नाम के शख्स के घोटाले में शामिल होने के बाद ही पुलिस ने यह कार जब्त की। सागर ठक्कर के पास विराट कोहली की गाड़ी कैसे पहुंची है, इस बात को इस आर्टिकल में बताया गया है।

नई दिल्ली:विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं और निश्चित रूप से वर्तमान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर हैं। भारतीय कप्तान की भारी लोकप्रियता ने उन्हें दर्जनों ब्रांडों का पोस्टर ब्वॉय बना दिया है। उनकी अद्वितीय लोकप्रियता के पीछे क्रिकेट के मैदान पर उनके अभूतपूर्व बल्लेबाजी के कारनामे और उनका व्यक्तित्व है जो युवा पीढ़ी को आकर्षित करता है।

कोई आश्चर्य नहीं कि विराट कोहली का गैरेज महंगे और लग्जरी कारों से भरा है। स्टार बल्लेबाज कोहली को पंसदीदा कार रखने का शौक है और यही वजह है कि दुनिया की कुछ महंगी कारें उनके गैराज में हमेशा खड़ी रहती हैं। वह लंबे समय से ऑडी इंडिया के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। 32 वर्षीय विराट ऑडी इंडिया की हर नई कार लॉन्च होने के बाद उसे चलाने का शौक रखते हैं।

विराट कोहली की पहली ऑडी सुपरकार की तस्वीर सामने आई-

इस बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पहली ऑडी सुपरकार की तस्वीर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली की 2012 ऑडी आरबी महाराष्ट्र के एक पुलिस स्टेशन में लवारिस पड़ी हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली की यह पहली ऑडी सुपरकार थी। बाद में कोहली ने यह कार 2016 में ब्रोकर के जरिए सागर ठक्कर नाम के एक शख्स को बेच दी थी। सागर ठक्कर बाद में एक बड़े घोटाले में शामिल पाए गए थे। 

इस वजह से मुंबई पुलिस ने गाड़ी को जब्त की है-

घोटाले में पकड़े जाने के बाद मुंबई पुलिस ने ठक्कर के घर पर रेड की थी। इस दौरान आय से अधिक संपत्ति होने की वजह से पुलिस ने ठक्कर की गाड़ी को सीज कर दी। तभी से पुलिस स्टेशन में यह गाड़ी धूल फांक रही है।      

कारटॉक  के अनुसार, सागर को घोटाले में शामिल होने के बाद ही पुलिस ने यह कार जब्त की। ठक्कर ने इस कार को अपनी प्रेमिका को उपहार देने के लिए भारत के क्रिकेटर विराट कोहली से खरीदी।  

टॅग्स :विराट कोहलीऑडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें