लाइव न्यूज़ :

विंटेज कारों को मिलेगा अब ये स्पेशल नंबर, मालिकों को इन बातों का रखना होगा ध्यान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2019 13:55 IST

विंटेज कारों को आपने अधिकतर संग्रहालयों, शो या रैलियों में देखा होगा। आमतौर पर ये जल्दी दिखती नही हैं क्योंकि इनको रोजमर्रा के इस्तेमाल की परमिशन भी नहीं है।

Open in App

विंटेज कारों से जुड़ा जल्द ही आपको एक बदलाव देखने को मिलेगा। इन विंटेज (पुराने) वाहनों को अब 2 लेटर वाला स्पेशल सीरीज का रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा। इसके जरिये 50 साल से ज्यादा पुरानी कारों को आसानी से पहचाना जा सकेगा। इस नए सीरीज वाले नंबर से अब विंटेज कार मालिकों भी राहत मिलेगी। इस नियम के बाद अब जांच एजेंसियां कार मालिक को परेशान नही कर सकेंगी।

विंटेज कारों के लिये जो दो स्पेशल लेटर दिये गए हैं वो VA है। इस वर्ड को आपके स्टेट कोड के के बाद लगाया जाएगा। जैसे आपकी दिल्ली की कार है तो उसका नंबर DLVA1234 होगा और यदि उत्तर प्रदेश की गाड़ी है तो उसका नंबर UPVA1234 होगा।

ऐसी विंटेज गाड़ियों के लिये फ्रंट और रियर दोनों ही जगह हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट की जरूरत होगी। पहली बार सड़क परिवहन मंत्रालय ने विंटेज वाहनों के रेगुलेशन के लिये नियम बनाए हैं। इसमें किस वाहन को विंटेज का टैग दिया जाए और किसे नहीं इससे जुड़े एप्लीकेशन को अप्रूव या रिजेक्ट करने का अधिकार है।

यह भी कहा गया है कि इन वाहनों का रोज आने-जाने या फिर कॉमर्शियल यूज के लिये इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। इन वाहनों को सिर्फ किसी प्रदर्शनी, रैली, शो या फिर म्यूजियम में रखा या दिखाया जा सकेगा।

इनको टेक्निकल रिसर्च, सिनेमैटोग्राफी, हिस्टॉरिकल, हेरीटेज टूर के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। तेल भरवाने या फिर कमी या खराबी आने पर इन वाहनों को मैकेनिक के पास ले जाया जा सकता है।

विंटेज वाहन का रजिस्ट्रेशन कराने के लिये 20,000 रुपये का चार्ज लगेगा और एक बार में 10 साल के लिये इसका रजिस्ट्रेशन होगा। 10 साल बीत जाने के बाद इसको रिन्यू कराना होगा। 

टॅग्स :कार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें