लाइव न्यूज़ :

मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू को टक्कर देने आ रही है रेनॉ की ये नई कार, कीमत भी होगी शानदार

By रजनीश | Updated: July 12, 2020 16:45 IST

कुछ कार निर्माता कपनियां तो कई कैटेगरी में काफी सक्सेसफुल कार बनाती हैं लेकिन कुछ कंपनियां अपने खास कैटेगरी के लिए ही जानी जाती हैं। अब रेनॉ भी कॉम्पैक्ट कैटेगरी में कार लॉन्च करने की तैयारी में है।

Open in App
ठळक मुद्देरेनॉ किगर सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगी। इसमें 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 1.0 लीटर नेचुरली ऐस्परेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा।

भारत में लोगों के बीच कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिमांड को देखते हुए कार निर्माता कंपनियां इस कैटेगरी में ज्यादा से ज्यादा कार लॉन्च करने की तैयारी में हैं। अब फ्रांस की कार निर्माता कंपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी किगर (Kiger) पेश करने की तैयारी में है।

यह कार भारत में रेनॉ की सबसे छोटी एसयूवी है। भारत में इस कार की टक्कर मारुति की ब्रेजा, हुंडई की वेन्यू और टाटा की नेक्सॉन से होगी।

डिजाइनबात करें डिजाइन को यह कार दिखने में रेनॉ की ही ट्राइबर जैसी है। कार की वायरल हो रही तस्वीरों को देखने से लगता है कि किगर में भी ट्राइबर वाले कुछ फीचर्स दिए जाएंगे। हालांकि इसमें डैशबोर्ड नए डिजाइन वाला दिया जाएगा।

कार में 8.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। किगर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिया जाएगा। यह कार भी सीएमएफ A+ प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी।

इंजनरेनॉ किगर सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगी। इसमें 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 1.0 लीटर नेचुरली ऐस्परेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। कार मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ पेश होगी। इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा।

कीमतरेनो की किगर की लॉन्चिंग की कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है लेकिन जानकारी के मुताबिक यह कार साल 2021 की शुरुआत में पेश की जाएगी। इसकी कीमत 7 से 8 लाख के बीच हो सकती है।

टॅग्स :रीनॉल्टकारएसयूवी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें